कस्तूरबा अस्पताल की छात्रा कोरोना वायरस से संक्रमित
अधिकारियों ने बताया कि छात्रा की जांच एलएनजेपी अस्पताल में की गई और जांच रिपोर्ट मंगलवार रात में आई। छात्रा की हालत स्थिर है और वह घर में पृथक हैं।
नयी दिल्ली, 29 अप्रैल कस्तूरबा अस्पताल की परास्नातक की प्रथम वर्ष की एक छात्रा कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई है। वरिष्ठ अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि छात्रा की जांच एलएनजेपी अस्पताल में की गई और जांच रिपोर्ट मंगलवार रात में आई। छात्रा की हालत स्थिर है और वह घर में पृथक हैं।
कस्तूरबा अस्पताल उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा संचालित है।
अधिकारियों ने बताया कि सात डॉक्टर और चार नर्स उसके संपर्क में आने वाले प्राथमिक लोग हैं। ये सभी अब पृथक हैं। इन सभी की जांच शीघ्र ही होगी।
इनकी पृथक वास की अवधि जांच रिपोर्ट पर निर्भर करेगी।
अधिकारियों ने बताया कि छात्रा 21 अप्रैल को अपने घर गई थी और उसमें कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण दिखे थे। हालांकि फिलहाल उसमें कोई लक्षण नहीं दिख रहे। किसी भी प्राथमिक संपर्क में फिलहाल लक्षण नहीं दिख रहे। उन पर निगरानी रखी जा रही है और अस्पताल के क्षेत्र को संक्रमण मुक्त कर दोबारा खोला गया ताकि सेवा प्रभावित न हो।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2020 03:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

