एजेंसी न्यूज

J-K: नुपुर शर्मा का सिर कलम करने का चित्रण करने वाला वीडियो प्रसारित करने पर कश्मीरी यूट्यूबर गिरफ्तार

वानी ने नये वीडियो में कहा, ‘‘मैंने कल रात नुपुर शर्मा के बारे में एक वीडियो अपलोड किया था. यह एक वीएफएक्स वीडियो था जो पूरे भारत में वायरल हो गया और मेरे जैसे निर्दोष व्यक्ति को फंसाया गया. मेरा किसी अन्य धर्म को चोट पहुंचाने का कोई इरादा नहीं है, क्योंकि इस्लाम हमें दूसरों का सम्मान करना सिखाता है.’’

J-K: नुपुर शर्मा का सिर कलम करने का चित्रण करने वाला वीडियो प्रसारित करने पर कश्मीरी यूट्यूबर गिरफ्तार
नुपुर शर्मा (Photo Credits ANI)

श्रीनगर: भाजपा (BJP) की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा (Nupur Sharma) का सिर कलम करने का चित्रण करने वाला वीडियो (Video) बनाने और फिर उसे सोशल मीडिया (Social Media) पर प्रसारित करने के मामले में एक कश्मीर यूट्यूबर (यूट्यूब पर वीडियो अपलोड करने वाला) को श्रीनगर (Srinagar) में शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस (Police) ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि फैसल वानी (Faisal Wani) नाम के युवक को सामाजिक सौहार्द भंग करने और जनता के बीच भय पैदा करने के मामले में गिरफ्तार किया गया. प्रवक्ता नुपुर शर्मा के समर्थन में प्रज्ञा, कहा- देवी-देवताओं का अपमान होगा तो ‘सच’ बताया जाएगा

हालांकि, वानी ने वीडियो को डिलीट कर दिया है और इसके लिए माफी मांगी है. गिरफ्तारी से पहले वानी ने एक और वीडियो पोस्ट किया था जिसमें उसने कहा था कि उसका लोगों या किसी धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था.

पुलिस ने कहा, ‘‘यूट्यूबर फैसल वानी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसने यूट्यूब पर एक आपत्तिजनक वीडियो अपलोड किया था जो सार्वजनिक शांति के खिलाफ है और इससे आम जनता में भय होता है. भारतीय दंड संहिता की धारा 505 और 506 के तहत सफा कदल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है.’’

वानी की गिरफ्तारी तब हुई जब उसने प्रसारित वीडियो को हटा दिया और अपने यूट्यूब चैनल ‘डीप पेन फिटनेस’ पर पोस्ट किए गए एक नये वीडियो में माफी जारी की.

वानी ने नये वीडियो में कहा, ‘‘मैंने कल रात नुपुर शर्मा के बारे में एक वीडियो अपलोड किया था. यह एक वीएफएक्स वीडियो था जो पूरे भारत में वायरल हो गया और मेरे जैसे निर्दोष व्यक्ति को फंसाया गया. मेरा किसी अन्य धर्म को चोट पहुंचाने का कोई इरादा नहीं है, क्योंकि इस्लाम हमें दूसरों का सम्मान करना सिखाता है.’’

अपने चैनल पर पोस्ट किए गए वीडियो (अब डिलीट कर दिया गया है) में वानी ने एक यूट्यूबर को तलवार चलाते हुए और शर्मा की एक तस्वीर का सिर कलम करते दिखाया था. पैगंबर मोहम्मद पर विवादास्पद टिप्पणी को लेकर नुपुर शर्मा को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने निलंबित कर दिया था, जबकि एक अन्य नेता नवीन जिंदल को निष्कासित कर दिया गया था.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2022 06:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).