देश की खबरें | कश्मीर : पुलिस दल पर हमला करने के आरोप में दो शिक्षक समेत नौ लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर में पुलिस दल पर कथित हमले के सिलसिले में मंगलवार को रियासी जिले में सरकारी स्कूल के दो शिक्षकों समेत कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने वाले पुलिसकर्मियों के दल पर हमला किया गया था।

जम्मू, 21 सितंबर जम्मू-कश्मीर में पुलिस दल पर कथित हमले के सिलसिले में मंगलवार को रियासी जिले में सरकारी स्कूल के दो शिक्षकों समेत कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने वाले पुलिसकर्मियों के दल पर हमला किया गया था।

एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक पुलिस दल पर हमला करने वाले सभी आरोपी दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के सहयोगी हैं। एक आरोपी 2013 में एक महिला का अपहरण कर उससे दुष्कर्म करने के मामले में अभियुक्त भी है।

प्रेम सिंह को पुलिस ने हाल ही में उसके खिलाफ दर्ज दुष्कर्म के एक मामले में गिरफ्तार किया था। लेकिन, उसके सहयोगियों ने कानून एवं व्यवस्था की स्थिति को बिगाड़कर उसे पुलिस की गिरफ्त से भगाने की कोशिश की। पुलिस अधिकारी ने कहा, " प्रेम सिंह एक कुख्यात अपराधी है, उस पर पिछले चुनावों के दौरान सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने की कोशिश के अलावा, ग्राम रक्षा समिति के तहत जारी किए गए हथियार से हत्या करने, दुष्कर्म और पुलिस पर गोलीबारी करने सहित कई आरोप हैं और उसके खिलाफ कुल 10 प्राथमिकी दर्ज हैं।"

अधिकारी ने कहा कि पुलिस दल पर हुए हमले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी शिक्षक रियाज शाह और चैन सिंह सहित सभी नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

"दूसरों के जीवन और व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने, एक पुलिस दल पर हमला करने और चासाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था की समस्या पैदा करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया।"

पुलिस अधिकारी के मुताबिक इस मामले में गिरफ्तार अन्य लोगों की पहचान चनार सिंह, पवन सिंह, बलबीर सिंह, सुखदेव, दलीप सिंह, बलबीर सिंह और राकेश सिंह के रूप में की गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Uttar Pradesh: बदायूं में शादी समारोह में आवारा कुत्ते का आतंक, विदाई के दौरान 60 से ज्यादा लोगों को काटा, मची भगदड़

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट