देश की खबरें | करुवन्नूर बैंक धोखाधड़ी: पुलिस ने ईडी द्वारा यातना के आरोपों की प्रारंभिक जांच शुरू की

कोच्चि, 20 सितंबर कोच्चि शहर की पुलिस ने बुधवार को एक व्यक्ति की शिकायत पर प्रारंभिक जांच शुरू की है कि करुवन्नूर बैंक धोखाधड़ी मामले के संबंध में पूछताछ के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उसे प्रताड़ित किया था।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ''हमने जांच शुरू कर दी है क्योंकि हमें (ईडी द्वारा) कथित उत्पीड़न की शिकायत मिली है।''

पुलिस ने कहा कि लोगों से शिकायत मिलने पर जांच करना उनका कर्तव्य है।

ईडी ने माकपा नियंत्रित करुवन्नूर सहकारी बैंक में 100 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के संबंध में सत्तारूढ़ माकपा के विधायक ए. सी. मोइद्दीन सहित कई लोगों से पूछताछ की है।

केंद्रीय एजेंसी ने इस मामले में कथित धोखाधड़ी वाले लेनदेन से जुड़े मोइदीन सहित कई लोगों के परिसरों पर भी छापेमारी की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)