खेल की खबरें | करूणारत्ने का अर्धशतक पर दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा भारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका ने 145 रन से पिछड़ने के बाद करूणारत्ने (116 गेंद में नाबाद 91, 17 चौके) और लाहिरू तिरिमाने (31) के बीच दूसरे विकेट की 85 रन की साझेदारी की बदौलत दूसरी पारी में चार विकेट पर 150 रन बनाए।

श्रीलंका ने 145 रन से पिछड़ने के बाद करूणारत्ने (116 गेंद में नाबाद 91, 17 चौके) और लाहिरू तिरिमाने (31) के बीच दूसरे विकेट की 85 रन की साझेदारी की बदौलत दूसरी पारी में चार विकेट पर 150 रन बनाए।

श्रीलंका ने पांच रन की बढ़त हासिल की है। दिन का खेल खत्म होने पर विकेटकीपर बल्लेबाज निरोशन डिकवेला 18 रन बनाकर करूणारत्ने का साथ निभा रहे थे।

इससे पहले विश्व फर्नांडो ने 101 रन देकर पांच विकेट चटकाए जिससे एक समय एक विकेट पर 218 रन बनाकर बेहद मजबूत स्थिति में दिख रही दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली पारी में चाय के विश्राम से पहले 302 रन पर सिमट गई। श्रीलंका ने पहली पारी में 157 रन बनाए थे।

दूसरी पारी में भी श्रीलंका की शुरुआत खराब रही और उसने कुसाल परेरा (01) का विकेट जल्द गंवा दिया जिन्हें लुंगी एनगिडी (26 रन पर तीन विकेट) ने बोल्ड किया।

करूणारत्ने और तिरिमाने से इसके बाद पारी को संभाला। एनगिडी ने हालांकि 23वें ओवर में तिरिमाने को विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक के हाथों कैच कराके इस साझेदारी को तोड़ा।

एनगिडी ने इसके बाद कुसाल मेंडिस (00) को भी डिकॉक के हाथों कैच कराया जबकि एनरिच नोर्ट्जे ने मिनोद भानुका को पवेलियन भेजकर श्रीलंका का स्कोर चार विकेट पर 109 रन किया।

करूणारत्ने और डिकवेला ने हालांकि इसके बाद दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका को और झटके नहीं लगे दिए।

सुबह के सत्र में दक्षिण अफ्रीका ने दिन की शुरुआत एक विकेट पर 148 रन से की।

श्रीलंका ने सबसे पहले सलामी बल्लेबाज डीन एल्गर (127) को आउट करके रेसी वान डेर डुसेन (67) के साथ उनकी दूसरे विकेट की 184 रन की साझेदारी का अंत किया। एल्गर के आउट होने के साथ दक्षिण अफ्रीका ने 23 रन पर चार विकेट गंवाए जिससे लंच तक टीम का स्कोर पांच विकेट पर 256 रन हो गया।

पहले टेस्ट में पांच रन से शतक से चूकने वाले एल्गर ने आउट होने से पहले 13वां शतक पूरा किया।

दुष्मंता चमीरा ने एल्गर को लाहिरू तिरिमाने के हाथों कैच कराके इस साझेदारी को तोड़ा। एल्गर ने 163 गेंद की अपनी पारी में 22 चौके मारे।

दासुन शनाका ने इसके बाद डुसेन और कप्तान फाफ डु प्लेसिस (08) को पवेलियन की राह दिखाई।

विश्व फर्नांडो ने क्विंटन डिकॉक (10) को दूसरी स्लिप में कुसाल मेंडिस के हाथों कैच कराके दक्षिण अफ्रीका का स्कोर एक विकेट पर 218 रन से पांच विकेट पर 241 रन किया।

चाय के बाद विश्व फर्नांडो ने वियान मुल्डर (07), तेंबा बावुमा (19), एनरिच नोर्ट्जे (13) और लुथो सिपामला (05) को पवेलियन भेजकर दक्षिण अफ्रीका की पारी को समेटने में अहम भूमिका निभाई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Eid 2026 Moon Sighting In India Live News Updates: भारत में नहीं दिखा चांद, 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद-उल-फित्र

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\