जरुरी जानकारी | करुड़ वैश्य बैंक का जून तिमाही का मुनाफा दोगुना से अधिक होकर 229 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. करुड़ वैश्य बैंक का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही का शुद्ध लाभ दोगुना से अधिक होकर 229 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। वित्त वर्ष 2021-22 की अप्रैल-जून तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 109 करोड़ रुपये रहा था।

नयी दिल्ली, 25 जुलाई करुड़ वैश्य बैंक का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही का शुद्ध लाभ दोगुना से अधिक होकर 229 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। वित्त वर्ष 2021-22 की अप्रैल-जून तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 109 करोड़ रुपये रहा था।

बैंक की तरफ से सोमवार को जारी बयान के अनुसार, उच्च ब्याज आय और ब्याज मार्जिन में सुधार से उसका मुनाफा बढ़ा है।

करुड़ वैश्य बैंक ने कहा कि उसकी शुद्ध ब्याज आय भी चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 17 प्रतिशत बढ़कर 746 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले की इसी अवधि में यह 638 करोड़ रुपये थी।

बैंक का शुद्ध ब्याज मार्जिन भी आलोच्य तिमाही के दौरान 3.82 प्रतिशत बढ़ गया, जो बीते वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 3.55 प्रतिशत था।

बैंक की कुल आय अप्रैल-जून, 2022 की तिमाही में बढ़कर 1,672.60 करोड़ रुपये हो गई। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह 1,579.26 करोड़ रुपये थी।

समीक्षाहीन तिमाही में बैंक की सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) भी घटकर 5.21 प्रतिशत पर आ गईं, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 7.97 प्रतिशत थीं।

फंसे कर्ज और आकस्मिक खर्च के लिए प्रावधान जून तिमाही में घटकर 154.64 करोड़ रुपये रह गया। यह एक साल पहले की समान अवधि में 247.37 करोड़ रुपये था। इसमें 37 प्रतिशत से अधिक की कमी आई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\