IPL 2021: आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के कारण कार्तिक को फटकार

कोलकाता नाइट राइडर्स के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दूसरे आईपीएल क्वालीफायर के दौरान लीग की आचार संहिता के उल्लंघन के कारण फटकार लगाई गई है .

दिनेश कार्तिक (File Photo)

शारजाह, 14 अक्टूबर : कोलकाता नाइट राइडर्स के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दूसरे आईपीएल क्वालीफायर के दौरान लीग की आचार संहिता के उल्लंघन के कारण फटकार लगाई गई है . उस घटना का उल्लेख नहीं किया गया है जिसकी वजह से फटकार लगी है लेकिन रोमांचक मुकाबले में आउट होने के बाद कार्तिक को स्टम्प उखाड़ते देखा गया था .

कार्तिक ने लेवल एक का अपराध स्वीकार कर लिया है . आईपीएल द्वारा बुधवार को देर रात जारी बयान में कहा गया ,‘‘ कोलकाता नाइट राइडर्स के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 13 अक्टूबर को आईपीएल के दूसरे क्वालीफायर के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन के कारण फटकार लगाई गई है .’’ यह भी पढ़ें : IPL 2021: इस सीज़न इन भारतीय धुरंधरों ने मचाया सबसे ज्यादा कोहराम, यहां देखें पूरी लिस्ट

इसमें कहा गया ,‘‘ कार्तिक ने आईपीएल की आचार संहिता की धारा 2.2 का उल्लंघन यानी लेवल एक का अपराध स्वीकार कर लिया है . इसके लिये मैच रैफरी का फैसला अंतिम और सर्वमान्य होता है .’’

Share Now

संबंधित खबरें

Shreyas Iyer Captaincy Records: सूर्यकुमार यादव के बाद श्रेयस अय्यर होंगे टी इंडिया के नए 'सरपंच'? बतौर कप्तान कुछ ऐसा रहा हैं प्रदर्शन

KKR vs DC, IPL 2026 70th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 40 रनों से दी शिकस्त, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने मचाया कोहराम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs DC, IPL 2026 70th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 204 रनों का टारगेट, केएल राहुल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Most Centuries In IPL History: आईपीएल इतिहास में इन टीम के बल्लेबाजों ने मैदान में मचाया हैं तांडव, जड़े हैं सबसे ज्यादा शतक