देश की खबरें | कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ ने पहले दिन कमाये 5.4 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कार्तिक आर्यन अभिनीत फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 5.4 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके निर्माताओं ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 15 जून कार्तिक आर्यन अभिनीत फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 5.4 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके निर्माताओं ने शनिवार को यह जानकारी दी।

देश के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित ‘चंदू चैंपियन’ में आर्यन ने मुख्य किरदार निभाया है।

यह शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और फिल्म समीक्षकों ने इसकी सराहना की है।

‘एक था टाइगर’, ‘बजरंगी भाईजान’, ‘83’ और ‘काबुल एक्सप्रेस’ जैसी फिल्में देने वाले निर्माता कबीर खान ने इस फिल्म का निर्देशन किया है।

एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘फिल्म ने पहले दिन भारत में बॉक्स ऑफिस पर 5.4 करोड़ रुपये की कमाई की।’’

फिल्म में विजय राज, भुवन अरोड़ा और राजपाल यादव ने भी भूमिका निभाई है।

यह फिल्म साजिद नाडियाडवाला की नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट और कबीर खान फिल्म्स द्वारा निर्मित है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\