एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | केएससीए टी20 में कर्नाटक के शीर्ष खिलाड़ी लेंगे भाग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मयंक अग्रवाल, देवदत्त पडिक्कल और वैसाख विजयकुमार जैसे कर्नाटक के प्रमुख खिलाड़ी 15 अगस्त से एक सितंबर के बीच यहां होने वाले महाराजा ट्रॉफी केएससीए (कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ) टी20 के तीसरे सत्र में भाग लेंगे।

खेल की खबरें | केएससीए टी20 में कर्नाटक के शीर्ष खिलाड़ी लेंगे भाग

बेंगलुरु, 21 जून मयंक अग्रवाल, देवदत्त पडिक्कल और वैसाख विजयकुमार जैसे कर्नाटक के प्रमुख खिलाड़ी 15 अगस्त से एक सितंबर के बीच यहां होने वाले महाराजा ट्रॉफी केएससीए (कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ) टी20 के तीसरे सत्र में भाग लेंगे।

  टूर्नामेंट के सभी मैच यहां एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाएंगे।

टूर्नामेंट में छह टीमें खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। इसमें गत चैंपियन हुबली टाइगर्स, पिछले साल के उपविजेता मैसूर वॉरियर्स, गुलबर्गा मिस्टिक्स, बेंगलुरु ब्लास्टर्स, मंगलुरु ड्रैगन्स और शिवमोग्गा लायंस की टीमें शामिल है।

पिछले साल शुरू किए गए प्रारूप को जारी रखते हुए, केएससीए टी20 फ्रेंचाइजी-आधारित मॉडल को बरकरार रखेगा।

केएससीए लीग की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए फ्रेंचाइजी को खिलाड़ियों को बनाए रखने का मौका देगा। उसके बाद 700 से अधिक खिलाड़ियों के पूल की खिलाड़ियों की नीलामी आयोजित की जाएगी।

केएससीए के अध्यक्ष रघुराम भट ने इसके लिए आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम महाराजा ट्रॉफी केएससीए टी20 के तीसरे सत्र को आयोजित करने को लेकर रोमांचित हैं। हम अनुभवी और उभरती दोनों प्रतिभाओं को अपना कौशल दिखाने के लिए एक मंच प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’

इस मौके पर यहां मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद स्पिन दिग्गज ईरापल्ली प्रसन्ना ने कहा, ‘‘केएससीए ने महत्वाकांक्षी क्रिकेटरों के लिए एक मंच प्रदान किया है, और यह उनके लिए आईपीएल और शायद भारतीय टीम में भी जगह बनाने के लिए एक कदम हो सकता है।’’

 इस बीच केरल क्रिकेट संघ ने भी सितंबर में फ्रेंचाइजी आधारित टी20 लीग आयोजित करने की घोषणा की है।

केसीए ने यहां जारी विज्ञप्ति ने कहा, ‘‘ छह टीमों का यह आयोजन तिरुवनंतपुरम के स्पोर्ट्स हब में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में आईसीसी और बीसीसीआई के लागू नियमों के अनुसार 33 मैच खेले जायेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2024 09:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).