खेल की खबरें | कर्नाटक की पुडुचेरी पर बड़ी जीत, ग्रुप सी में शीर्ष पर रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक ने रणजी ट्राफी एलीट ग्रुप सी मैच में रविवार को यहां चौथे और अंतिम दिन पुडुचेरी को पारी और 20 रन से हराकर शानदार तरीके से नॉकआउट चरण के लिये क्वालीफाई किया।

चेन्नई, छह मार्च कर्नाटक ने रणजी ट्राफी एलीट ग्रुप सी मैच में रविवार को यहां चौथे और अंतिम दिन पुडुचेरी को पारी और 20 रन से हराकर शानदार तरीके से नॉकआउट चरण के लिये क्वालीफाई किया।

इस जीत से कर्नाटक को सात अंक मिले और टीम 16 अंक लेकर ग्रुप में शीर्ष पर रही। रेलवे ने जम्मू कश्मीर पर जीत दर्ज की जिससे उसके 10 अंक रहे। जम्मू कश्मीर के छह और पुडुचेरी का एक अंक रहा।

पुडुचेरी ने रात के चार विकेट पर 62 रन से खेलना शुरू किया और कर्नाटक के शानदार गेंदबाजी आक्रमण के आगे पूरी टीम 61 ओवर में 192 रन पर सिमट गयी।

लेग स्पिनर श्रेयस गोपाल ने पांच और भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन विकेट चटकाये।

पुडुचेरी के लिये केवल पवन देशपांडे एक छोर पर डटे थे जिन्होंने 119 गेंद में नाबाद 54 रन बनाये।

ग्रुप के दूसरे मैच में रेलवे ने कप्तान और लेग स्पिनर कर्ण शर्मा के पांच विकेट (64 रन देकर) की बदौलत जम्मू कश्मीर पर नौ विकेट से जीत हासिल की।

शर्मा की गेंदबाजी से जम्मू कश्मीर को दूसरी पारी में 203 रन पर समेटने के बाद रेलवे ने जीत के लिये लक्ष्य एक विकेट गंवाकर 12.1 ओवर में हासिल कर लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड