देश की खबरें | कर्नाटक : खुद को पुलिसकर्मी बताकर 19 वर्षीय महिला से बलात्कार करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के रायचूर से एक व्यक्ति को 19 वर्षीय महिला से कई बार बलात्कार करने और उसकी अंतरंग तस्वीरें ऑनलाइन लीक करने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मंगलुरु (कर्नाटक), 11 अगस्त कर्नाटक के रायचूर से एक व्यक्ति को 19 वर्षीय महिला से कई बार बलात्कार करने और उसकी अंतरंग तस्वीरें ऑनलाइन लीक करने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यहां एक महिला थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार को खुद को पुलिस अधिकारी बताकर अपराध करने के आरोप में 22 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

पीड़िता इंजीनियरिंग की छात्रा है। उसने आठ अगस्त को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में महिला ने कहा कि व्यक्ति से उसकी पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई, जिसने खुद को पुलिस इंस्पेक्टर बताया था। उसने उससे उसके परिवार के सदस्यों को नौकरी दिलाने का वादा किया और उनके निजी पहचान संबंधी दस्तावेज ले लिए।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे मई में एक स्थानीय मंदिर और यहां के लोकप्रिय तन्निर्भवी समुद्र तट पर ले गया और अपने साथ उसकी कुछ अंतरंग तस्वीरें लीं। बाद में उसने तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी दी और उसे अपने साथ बेंगलुरु के एक लॉज में जाने के लिए मजबूर किया, जहां उसने उससे बलात्कार किया।

महिला ने बताया कि आरोपी उसे यहां पास के किन्नीगोली में एक लॉज में भी ले गया जहां उसने उसका यौन उत्पीड़न किया।

उसने शिकायत में कहा कि बाद में उसने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी दी और तस्वीरें हटाने के एवज में 1.5 लाख रुपये की मांग की।

पुलिस ने कहा कि यमानूर एक नुक्कड़ थिएटर कलाकार है और उसने महिला को धोखा देने के लिए अपनी पुलिस वेशभूषा का इस्तेमाल किया। आरोपी पर यौन उत्पीड़न और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 (ए) सहित भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं।

आरोपी को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Amroha News: यूपी के अमरोहा में शादी में बवाल, बिरयानी के लेग पीस को लेकर भिड़े बाराती, चलीं कुर्सियां और लात-घूंसे; देखें VIDEO

MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Stats And Preview: कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

Lahore Qalandars vs Karachi Kings 6th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

MI vs KKR T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें