देश की खबरें | कर्नाटक : विजयेंद्र ने शिवकुमार के भाजपा में शामिल होने की अटकलों को खारिज किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष बी. वाई. विजयेंद्र ने शुक्रवार को उन अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं उप मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

हासन/ मैसुरु, 28 फरवरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष बी. वाई. विजयेंद्र ने शुक्रवार को उन अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं उप मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

यह अटकलें कुछ भाजपा नेताओं के यह कहने से शुरू हुई कि शिवकुमार कर्नाटक के ‘एकनाथ शिंदे’ हो सकते हैं।

विजयेंद्र ने हालांकि, राज्य में ‘तेजी’ से राजनीतिक घटनाक्रम की भविष्यवाणी की।

ईशा फाउंडेशन द्वारा बुधवार को आयोजित शिवरात्रि कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सद्गुरु जग्गी वासुदेव के साथ शिवकुमार ने मंच साझा किया था। खबरों के मुताबिक इससे कांग्रेस नेताओं के एक वर्ग में बेचैनी पैदा हो गई है जिन्हें लगता है कि शिवकुमार भाजपा की विचारधारा के साथ जुड़ रहे हैं।

इस स्थिति का फायदा उठाने की कोशिश करते हुए भाजपा नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आर अशोक ने बृहस्पतिवार को शिवकुमार की तुलना महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से करते हुए सत्तारूढ़ कांग्रेस पर कटाक्ष किया।

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में हुई शिवसेना में बगावत एवं विभाजन की वजह से महा विकास आघाडी (एमवीए)गठबंधन सरकार 2022 में गिर गई थी।

हालांकि, कांग्रेस नेता और मंत्री बी जेड ज़मीर अहमद खान ने इन अटकलों को खारिज कर दिया कि शिवकुमार भाजपा में जा सकते हैं और कहा कि कांग्रेस उनके खून में है।

विजयेंद्र ने हासन में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि किसने क्या कहा है, लेकिन यह सच है कि कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद के लिए प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है। कई लोग सिद्धरमैया के इस्तीफे का इंतजार कर रहे हैं ताकि वे मुख्यमंत्री बन सकें। मैंने कहा है कि राज्य में तेजी से राजनीतिक घटनाक्रम होंगे। आप इसके संकेत देख रहे हैं।’’

भाजपा नेता श्रीरामुलु ने भी नाम लेने से परहेज करते हुए शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र जैसी ‘‘शिंदे घटना’’ कर्नाटक में भी हो सकती है। उन्होंने कहा, ‘‘आप देखेंगे कि सत्तारूढ़ पार्टी (कांग्रेस) में इसका नेतृत्व कौन करेगा।’’

श्रीरामुलु ने मैसुरु में संवाददाताओं से कहा, ‘‘राजनीति रुका हुआ पानी नहीं है; यह बहता हुआ पानी है। हम कुछ राजनीतिक घटनाक्रम देख रहे हैं। हमने देखा है कि कैसे वीरेंद्र पाटिल जैसे दिग्गज को हवाई अड्डे पर लिए गए एक फैसले के माध्यम से मुख्यमंत्री पद से हटने के लिए मजबूर किया गया। इसी तरह, हमने देखा है कि देवराज उर्स के साथ कैसा व्यवहार किया गया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\