देश की खबरें | कर्नाटक वर्षा: जद(एस) ने केंद्र से विशेष आर्थिक मदद की मांग की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के कई हिस्सों में बाढ़ की स्थिति के मद्देनजर जनता दल(सेक्यूलर) ने शुक्रवार को कहा कि वह राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे राहत कार्यो में सहयोग देगी तथा पार्टी ने केन्द्र से प्रदेश के लिए विशेष सहायता की मांग की।
बेंगलुरु, सात अगस्त कर्नाटक के कई हिस्सों में बाढ़ की स्थिति के मद्देनजर जनता दल(सेक्यूलर) ने शुक्रवार को कहा कि वह राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे राहत कार्यो में सहयोग देगी तथा पार्टी ने केन्द्र से प्रदेश के लिए विशेष सहायता की मांग की।
पार्टी के वरिष्ठ नेता एच डी देवेगौड़ा ने कहा कि राज्य कोविड महामारी और बाढ़ के दोहरे संकट का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी सरकार के साथ खड़ी रहेगी।
देवेगौड़ा के पुत्र और पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने कहा कि यह हालात प्रशासन के लिए अग्नि परीक्षा के समान हैं।
पार्टी के कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में, देवगौड़ा ने कहा, ‘‘राज्य में बाढ़ से प्रभावित लोगों और मवेशियों को तुरंत बचाया जाना चाहिए। हम राहत कार्यों में सरकार के साथ खड़े रहेंगे।’’
कोविड-19 का इलाज कराते हुए अस्पताल से ही काम कर रहे मुख्यमंत्री की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि कि मुख्यमंत्री और मंत्रियों को इस संकट से उबरने के लिए एक कार्यबल गठित करना चाहिए।
राज्य में बार-बार बाढ़ से होने वाली तबाही का हवाला देते हुए पूर्व प्रधानमंत्री ने केंद्र से विशेष आर्थिक सहायता का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को भी इस संबंध में केंद्र पर दबाव बनाना चाहिए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)