देश की खबरें | कर्नाटक: पूर्व विधायक के मंदिर जाने पर अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर दर्ज कराई आपत्ति
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मंगलुरु, 21 अक्टूबर कांग्रेस के पूर्व विधायक मोहिउद्दीन बावा ने बुधवार को कहा कि यहां एक मंदिर में चल रहे नवरात्रि के आयोजन में शामिल होने को लेकर एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें फोन कर आपत्ति जताई।

मंगलुरु उत्तर से विधानसभा में प्रतिनिधित्व कर चुके बावा ने कहा कि उन्होंने इस बारे में पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई है।

यह भी पढ़े | EC ने ‘आइटम’ वाले बयान पर कमलनाथ से मांगा 48 घंटे में जवाब.

कांग्रेस नेता ने कहा कि वह यहां बाजपे में स्थित गुरुकृपा अंबिका अन्नपूर्णेश्वरी मंदिर के पुजारी के आमंत्रण पर मंदिर गए थे और उन्होंने पूजा अनुष्ठान में भाग लिया था।

बावा ने कहा कि बाद में उन्हें एक व्यक्ति ने फोन किया जिसने अपनी पहचान मुंबई के निवासी अनिल के रूप में बताई।

यह भी पढ़े | बीजेपी विधायक Mahesh Negi के खिलाफ यौन शोषण का मामला, उत्तराखंड हाईकोर्ट ने जांच अधिकारियों से मांगा प्रोग्रेस रिपोर्ट.

बावा के अनुसार, फोन करने वाले व्यक्ति ने बावा के मंदिर जाने पर आपत्ति जताई और कहा कि यह नेहरू का नहीं बल्कि मोदी का समय है।

बावा ने कहा कि उन्होंने फोन के दौरान हुई बातचीत रिकॉर्ड की है।

उन्होंने कहा कि फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा, “एक मुस्लिम और गोमांस खाने वाले व्यक्ति को मंदिर नहीं जाना चाहिए।”

बावा के मुताबिक, उन्होंने व्यक्ति से कहा कि वह आमंत्रण मिलने पर मंदिर गए थे और उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में कभी भी समुदायों के बीच भेदभाव नहीं किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)