देश की खबरें | कर्नाटक में मॉनसून के दौरान 3,600 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ: बोम्मई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सोमवार को कहा कि इस साल मॉनसून से राज्य में 3,600 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
बेंगलुरु, 19 सितंबर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सोमवार को कहा कि इस साल मॉनसून से राज्य में 3,600 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
उन्होंने कहा कि राज्य राष्ट्रीय आपदा राहत कोष के तहत केंद्र के सामने 1,645 करोड़ रुपये का दावा करेगा।
बोम्मई ने विधानसभा में कहा, “बाढ़ में 10.06 लाख हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि और 42,048 घर क्षतिग्रस्त हो गए। हमने पहले अनुमान लगाया था कि 5.8 लाख हेक्टेयर फसल का नुकसान हुआ है। लेकिन अब एक व्यापक अनुमान के अनुसार, रविवार तक 10.06 लाख हेक्टेयर फसल का नुकसान हुआ है। हमने अनुमान लगाया है कि फसल को हुए नुकसान की भरपाई के लिए 1,550 करोड़ रुपये की आवश्यकता होगी।”
बोम्मई ने इस साल आई बाढ़ और उससे निपटने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों पर चर्चा की।
उन्होंने कहा कि रविवार तक प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से 3.26 लाख किसानों के बैंक खातों में 377.44 करोड़ रुपये का मुआवजा जमा किया गया।
बोम्मई ने कहा कि राज्य सरकार ने इस साल मॉनसून के कारण 42,048 घरों को हुए नुकसान के लिए 850 करोड़ रुपये का भुगतान करने का अनुमान लगाया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)