एजेंसी न्यूज

Karnataka: बाढ़ के कारण स्कूल में फंसे छात्रों को सुरक्षित निकाला गया

कर्नाटक के धारवाड़ जिले के एक गांव में एक सरकारी माध्यमिक स्कूल में बाढ़ के कारण फंसे सभी छात्रों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

Karnataka: बाढ़ के कारण स्कूल में फंसे छात्रों को सुरक्षित निकाला गया
बारिश (Photo Credits: Twitter)

धारवाड़ (कर्नाटक), 17 जून : कर्नाटक के धारवाड़ जिले के एक गांव में एक सरकारी माध्यमिक स्कूल में बाढ़ के कारण फंसे सभी छात्रों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

बेलावटगी पंचायत क्षेत्राधिकार के अमरगोल गांव में बृहस्पतिवार शाम करीब 150 छात्र स्कूल में फंस गए थे. अधिकारियों ने बताया कि रात में पानी का स्तर कम होने के बाद बचाव अभियान चलाया गया और बच्चों को ट्रैक्टर से सुरक्षित निकाल लिया गया. यह भी पढ़ें : सांसदों पर ‘हमले’ के मामले पर सोमवार को राष्ट्रपति से मिलेगा कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल

दोपहर में भारी बारिश के बाद पास का एक नाला उफान पर था जिससे बाढ़ की स्थिति बनी. अप्रत्याशित बाढ़ के कारण स्कूल टापू जैसा दिख रहा था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2022 02:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).