एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कर्नाटक: विजयपुरा जिले में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के विजयपुरा जिले में बुधवार की सुबह दो ‘स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल’ (एसयूवी) और एक निजी बस के बीच हुई सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | कर्नाटक: विजयपुरा जिले में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत

विजयपुरा (कर्नाटक), 21 मई कर्नाटक के विजयपुरा जिले में बुधवार की सुबह दो ‘स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल’ (एसयूवी) और एक निजी बस के बीच हुई सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

विजयपुरा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) लक्ष्मण निम्बार्गी के अनुसार, सोलापुर की ओर जा रही एक महिंद्रा एसयूवी-300 अनियंत्रित होकर सड़क का डिवाइडर पार कर गयी और मुंबई से बल्लारी आ रही एक निजी बस से टकरा गई।

उन्होंने बताया कि इसी बीच एक अन्य बोलेरो एसयूवी भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

एसपी ने कहा, ‘‘दुखद बात यह है कि दुर्घटना में बोलेरो में सवार पांच यात्री और निजी बस के चालक की मौत हो गई। राष्ट्रीय राजमार्ग के एक तरफ वाहनों की आवाजाही जारी है।’’

पुलिस तत्काल यह नहीं बता सकी कि बोलेरो किस प्रकार दुर्घटना का शिकार हुई।

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना बसवाना बागेवाड़ी तालुका के मनागुली गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई और मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2025 03:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).