एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कर्नाटक: सिद्धरमैया ने येदियुरप्पा सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्धरमैया शनिवार को प्रदेश की बीएस येदियुरप्पा नीत भाजपा सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनता का भरोसा खो चुकी है।

देश की खबरें | कर्नाटक: सिद्धरमैया ने येदियुरप्पा सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू की
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, 26 सितंबर कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्धरमैया शनिवार को प्रदेश की बीएस येदियुरप्पा नीत भाजपा सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनता का भरोसा खो चुकी है।

सिद्धरमैया ने कहा, ‘‘राज्य में शासन के लिए आपको कभी जनादेश मिला ही नहीं। आपको पर्याप्त वोट नहीं मिले थे लेकिन फिर आप ऑपरेशन कमल ले आए।’’

यह भी पढ़े | कोरोना के पश्चिम बंगाल में 4721 नए केस, 56 की मौत: 26 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘येदियुरप्पा देश में ऑपरेशन कमल के जनक हैं। ’’

विपक्ष, भाजपा पर अन्य दलों के विधायकों को प्रलोभन देने का आरोप लगाता रहा है जिसे वह सत्तारूढ़ दल के ऑपरेशन कमल का नाम देता है।

यह भी पढ़े | YouGov Rankings: मोस्ट एडमायर्ड मेन 2020 की लिस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी चौथे नंबर पर, महिलाओं की सूची में सुधा मूर्ति ने बनाई खास जगह.

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार 2019 में आई बाढ़ के प्रभावितों को राहत देने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि राज्य ने केंद्र सरकार से 35,000 करोड़ रूपये की मदद मांगी थी लेकिन उसे केवल 1,662 करोड़ रूपये मिले।

उन्होंने कहा कि राहत और पुनर्वास कार्य अब तक पूरा नहीं हो पाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 26, 2020 08:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).