देश की खबरें | करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मुख्य आरोपी को कर्नाटक पुलिस हिरासत में लेगी, एक मामला सीआईडी के हवाले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मंगलुरु पुलिस करोड़ों रुपये के कथित निवेश धोखाधड़ी मामले में मुख्य आरोपी रोशन सल्ढाना को हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी। इसके अलावा दस करोड़ रुपये की धोखाधड़ी से जुड़े उसके एक अन्य मामले को सीआईडी को सौंप दिया गया है।
मंगलुरु (कर्नाटक), 22 जुलाई मंगलुरु पुलिस करोड़ों रुपये के कथित निवेश धोखाधड़ी मामले में मुख्य आरोपी रोशन सल्ढाना को हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी। इसके अलावा दस करोड़ रुपये की धोखाधड़ी से जुड़े उसके एक अन्य मामले को सीआईडी को सौंप दिया गया है।
पुलिस ने एक विज्ञप्ति में बताया है कि पुलिस ने अदालत में एक औपचारिक याचिका दायर की है तथा आरोपी-- मंगलुरु के बजल का निवासी रोशन सल्ढाना फिलहाल फिलहाल न्यायिक हिरासत में है।
पुलिस ने कहा कि उस पर उच्च रिटर्न के वादे से संबंधित ठगी निवेश योजनाओं के माध्यम से निवेशकों से करोड़ों रुपये ठगने का आरोप है। उसने कहा कि दक्षिण कन्नड़ और उसके बाहर के पीड़ितों द्वारा उसके खिलाफ कई शिकायतें दर्ज की गई हैं जिनमें आरोप लगाया गया है कि उन्हें सल्ढाना ने इन योजनाओं से गुमराह किया गया था।
पुलिस आयुक्त सुधीर कुमार रेड्डी के अनुसार सल्ढाना से जुड़े एक मामले में एक निवेशक से 10 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है जिसे जांच के लिए सीआईडी को सौंप दिया गया है।
सूत्रों ने कहा कि इस मामले में जाली दस्तावेजों, जाली कंपनियों और वित्तीय हेरफेर के परिष्कृत तरीकों का इस्तेमाल शामिल है।
पुलिस अब उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करना चाहती है तथा यह पता लगाना चाहती है कि कितने की धोखाधड़ी हुई, पैसे का विनिमय कैसे और कहां हुआ तथा इस काम में किन लोगों ने सहयोग किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2025 03:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

