एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कर्नाटक पुलिस भर्ती घोटाला: सीआईडी ने मुख्य षडयंत्रकारी के करीबी सहयोगी को किया गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में पुलिस उप-निरीक्षक भर्ती घोटाले की जांच कर रहे अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने कलबुर्गी जिले के अफजलपुर से एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सीआईडी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | कर्नाटक पुलिस भर्ती घोटाला: सीआईडी ने मुख्य षडयंत्रकारी के करीबी सहयोगी को किया गिरफ्तार

बेंगलुरु,28 मई कर्नाटक में पुलिस उप-निरीक्षक भर्ती घोटाले की जांच कर रहे अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने कलबुर्गी जिले के अफजलपुर से एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सीआईडी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

बताया जाता है कि गिरफ्तार व्यक्ति मुख्य षडयंत्रकारी रूद्रगौड़ा डी पाटिल का एक करीबी सहयोगी है।

आरोपी ने कथित तौर एक उम्मीदवार को ब्लूटूथ उपकरण उपलब्ध कराया था। वह पाटिल और कदाचार के जरिये परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों के बीच एक संपर्क भी था।

इस गिरफ्तारी के साथ मामले में 50 से अधिक लोगों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें दो पुलिस उपाधीक्षक,एक निरीक्षक, एक उप निरीक्षक, कुछ कांस्टेबल, 20 से अधिक अभ्यर्थी और भारतीय जनता पार्टी की नेता दिव्या हगारगी तथा उनके करीबी सहयोगी शमिल हैं।

सीआईडी ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (भर्ती) अमृत पॉल से मामले के सिलसिले में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को पूछताछ की। उन्हें पद से हटा दिया गया है।

यह परीक्षा 545 रिक्तियों को भरने के लिए पिछले साल अक्टूबर में आयोजित की गई थी। कर्नाटक सरकार ने व्यापक स्तर पर हुई अनियमितता के चलते परीक्षा रद्द कर दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2022 05:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).