खेल की खबरें | कर्नाटक राष्ट्रीय खेलों की टेनिस टीम स्पर्धा के फाइनल में
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. एसडी प्रज्जवल देव ने सेना खेल नियंत्रण बोर्ड (एसएससीबी) के खिलाफ अपने एकल और युगल दोनों मुकाबले जीते जिससे शीर्ष वरीय कर्नाटक ने बृहस्पतिवार को यहां 2-1 की जीत के साथ टेनिस टीम स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाई।
देहरादून, छह फरवरी एसडी प्रज्जवल देव ने सेना खेल नियंत्रण बोर्ड (एसएससीबी) के खिलाफ अपने एकल और युगल दोनों मुकाबले जीते जिससे शीर्ष वरीय कर्नाटक ने बृहस्पतिवार को यहां 2-1 की जीत के साथ टेनिस टीम स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाई।
गत चैंपियन कर्नाटक शुक्रवार को स्वर्ण पदक के मुकाबले में दूसरे वरीय तमिलनाडु से भिड़ेगा।
तमिलनाडु ने दूसरे सेमीफाइनल में महाराष्ट्र की मजबूत टीम को 2-1 से हराया।
कर्नाटक की ओर से सबसे पहले निकी पूनाचा कोर्ट पर उतरे जिन्हें सेना के ऋषभ अग्रवाल के खिलाफ 4-6, 6-1, 1-6 से शिकस्त झेलनी पड़ी।
अनुभवी प्रज्जवल ने इसके बाद दूसरे एकल में इशाक इकबाल को 6-2, 3-6, 6-3 से हराकर मुकाबले को तीसे और निर्णायक मैच में खींचा।
प्रज्जलव ने इसके बाद पूनाचा के साथ मिलकर युगल मैच में फैजल कमर और ऋषभ की जोड़ी को 6-3 6-4 से हराकर कर्नाटक को फाइनल में जगह दिलाई।
बुधवार को कर्नाटक की महिला टीम क्वार्टर फाइनल में तमिलनाडु के खिलाफ 1-2 की हार के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो गई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)