देश की खबरें | पॉक्सो के मामले का सामना कर रहे कर्नाटक के महंत ने उच्च न्यायालय का रुख किया, जमानत की अर्जी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक उच्च न्यायालय ने यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत दर्ज एक मामले में लिंगायत मठ के महंत शिवमूर्ति मुरुग शरनारू की जमानत अर्जी पर राज्य सरकार को नोटिस जारी करने का शुक्रवार को आदेश दिया।

बेंगलुरु, 14 अक्टूबर कर्नाटक उच्च न्यायालय ने यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत दर्ज एक मामले में लिंगायत मठ के महंत शिवमूर्ति मुरुग शरनारू की जमानत अर्जी पर राज्य सरकार को नोटिस जारी करने का शुक्रवार को आदेश दिया।

महंत की जमानत अर्जी पर सुनवाई करने के बाद न्यायमूर्ति जे एम खाजी ने दोनों नाबालिगों (कथित पीड़िता) के अलावा मैसूर जिला बाल संरक्षण इकाई के अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को नोटिस जारी करने का आदेश दिया।

चित्रदुर्ग जिला मुख्यालय स्थित मुरुग मठ के 64 वर्षीय महंत उसके (मठ के) द्वारा संचालित एक छात्रावास में रहने वाली दो लड़कियों का यौन उत्पीड़न करने के मामले में मुकदमे का सामना कर रहे हैं।

महंत के खिलाफ पॉक्सो और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रावधान लगाये गये हैं।

साथ ही, एक नयी शिकायत के बाद उनके खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत एक नया मामला दर्ज किया गया।

राज्य के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा कि नये मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

गैर सरकारी संगठन ओडानाडी समस्ते के हस्तक्षेप करने के बाद मैसुरु में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद, प्रभावशाली लिंगायत मठ के महंत को एक सितंबर को गिरफ्तार कर लिया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी