देश की खबरें | कर्नाटक विधान परिषद के अध्यक्ष शेट्टी ने इस्तीफा दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक विधान परिषद के अध्यक्ष के. प्रतापचंद्र शेट्टी ने बृहस्पतिवार को इस पद से इस्तीफा देने की घोषणा की। इसके साथ ही, भाजपा एवं जनता दल (सेक्युलर) के एक संयुक्त उम्मीदवार का इस पद पर आसीन होने का रास्ता साफ हो गया है।

बेंगलुरु, चार फरवरी कर्नाटक विधान परिषद के अध्यक्ष के. प्रतापचंद्र शेट्टी ने बृहस्पतिवार को इस पद से इस्तीफा देने की घोषणा की। इसके साथ ही, भाजपा एवं जनता दल (सेक्युलर) के एक संयुक्त उम्मीदवार का इस पद पर आसीन होने का रास्ता साफ हो गया है।

शेट्टी, कांग्रेस के एमलएलसी हैं, जिनके खिलाफ भाजपा ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है और जद(एस) ने भी इसका समर्थन करने की इच्छा जताई है। मौजूदा विधान परिषद अध्यक्ष शेट्टी ने अपने इस्तीफा की घोषणा सदन की कार्यवाही स्थगित करने से पहले की।

इसके बाद शेट्टी ने अपना इस्तीफा विधान परिषद के उपाध्यक्ष एमके परनेश को सौंप दिया।

उल्लेखनीय है कि शेट्टी वर्ष 2018 में विधानसभा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे तब कांग्रेस-जद (एस) की गठबंधन सरकार थी।

सूत्रों ने बताया कि सदन में संख्याबल कम रहने की वजह से शेट्टी ने इस्तीफा देने का फैसला किया।

शेट्टी के इस्तीफे के साथ ही जद(एस) के वरिष्ठ एमएलसी बसावराज होाट्टी का विधान परिषद का नया अध्यक्ष बनने का रास्ता साफ हो गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\