देश की खबरें | कर्नाटक: जंगल में आग लगने की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए एहतियाती कदम उठाने का निर्देश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के वन मंत्री ईश्वर खांडरे ने गर्मी का मौसम करीब आने के साथ ही अधिकारियों को राज्य के जंगलों में लगने वाली आग की घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए एहतियाती कदम उठाने का निर्देश दिया।

बेंगलुरु, 23 जनवरी कर्नाटक के वन मंत्री ईश्वर खांडरे ने गर्मी का मौसम करीब आने के साथ ही अधिकारियों को राज्य के जंगलों में लगने वाली आग की घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए एहतियाती कदम उठाने का निर्देश दिया।

जंगलों में वे क्षेत्र भी शामिल हैं, जहां ऐसी घटनाएं अक्सर होती हैं।

उन्होंने 22 जनवरी को विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव और वन बल प्रमुख को संबोधित करते हुए एक पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने अधिकारियों से जंगलों में लगने वाली आग को बुझाने के लिए अग्निशमन उपकरण तैयार रखने और कर्मियों को सतर्क रहने के लिए कहा।

पत्र की एक प्रति बृहस्पतिवार को मीडिया में जारी की गई।

खांडरे ने हाल में चिकमगलुरु जिले के मुदिगेरे तालुक के चारमाडी घाट के बिदिरुतला वन क्षेत्र में लगी आग के कारण जंगल को हुए नुकसान के बारे में विभाग के अधिकारियों से जानकारी भी मांगी।

उन्होंने संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों को घटना की जानकारी मिलने के बाद जंगल की आग को बुझाने में लगे समय के बारे में विस्तृत जानकारी देने का निर्देश दिया।

मंत्री ने आग पर काबू पाने के लिए अपनाए गए तरीकों और संभावित नुकसान पर सात दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now