देश की खबरें | कर्नाटक उच्च न्यायालय ने स्वतंत्र एजेंसी से एमयूडीए मामले की जांच पर फैसला सुरक्षित रखा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एमयूडीए मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जैसी किसी स्वतंत्र एजेंसी को सौंपा जाए या नहीं, इस विषय पर कर्नाटक उच्च न्यायालय ने अपना आदेश सुरक्षित रखा है।

बेंगलुरु, 27 जनवरी एमयूडीए मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जैसी किसी स्वतंत्र एजेंसी को सौंपा जाए या नहीं, इस विषय पर कर्नाटक उच्च न्यायालय ने अपना आदेश सुरक्षित रखा है।

मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (एमयूडीए) भूखंड आवंटन मामले में याचिकाकर्ताओं ने अदालत से मामले को सीबीआई या किसी अन्य स्वतंत्र एजेंसी को सौंपने का अनुरोध किया था। इस मामले में मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, उनकी पत्नी पार्वती बी एम, उनके बहनोई मल्लिकार्जुन स्वामी और अन्य आरोपी हैं।

लोकायुक्त पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।

याचिका दाखिल करने वाला कार्यकर्ता हालांकि इससे संतुष्ट नहीं है और उसका कहना है कि राज्य के लोकपाल की पुलिस शाखा अपने वरिष्ठ अधिकारी, जो कि मुख्यमंत्री हैं, के खिलाफ निष्पक्ष तरीके से जांच नहीं कर सकती।

न्यायमूर्ति एम. नागप्रसन्ना ने कहा, “यह याचिका सीआरपीसी की धारा 226 और 482 के तहत इस न्यायालय के अधिकार क्षेत्र का आह्वान करते हुए प्रस्तुत की गई थी, जिसमें मामले को सीबीआई जैसी स्वतंत्र एजेंसी को सौंपने या अन्यथा वैकल्पिक रूप से प्रार्थना करने का अनुरोध किया गया था।” न्यायाधीश ने याचिकाओं पर सुनवाई करते समय समय-समय पर अपने न्यायालय द्वारा पारित आदेशों का भी हवाला दिया।

उन्होंने कहा, “उक्त आदेश के अनुसरण में, संबंधित अदालत यानी सत्र अदालत के निर्देशों को 28 जनवरी, 2025 तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। इसलिए, संबंधित अदालत द्वारा लोकायुक्त को या उससे पहले जो रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया गया था, उसे 28 जनवरी से पहले दाखिल किया जाना था।”

पीठ ने कहा, “इस मामले की विस्तृत सुनवाई के मद्देनजर, मैं इसे निर्णय सुनाए जाने तक बढ़ाना उचित समझता हूं। निर्णय सुरक्षित रखा गया है।”

एमयूडीए भूखंड आवंटन मामले में, यह आरोप लगाया गया है कि सिद्धरमैया की पत्नी को मैसूर के एक पॉश इलाके में प्रतिपूरक भूखंड आवंटित किया गया था, जिसका संपत्ति मूल्य एमयूडीए द्वारा “अधिग्रहित” उनकी भूमि के स्थान की तुलना में अधिक था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\