एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कर्नाटक में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 2,313 नये मामले; मृतकों की संख्या 500 के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में शुक्रवार को कोविड-19 के सर्वाधिक 2,313 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 33,418 हो गयी है, जबकि राज्य में संक्रमण के कारण 57 और मौत होने से मृतकों की संख्या 543 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | कर्नाटक में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 2,313 नये मामले; मृतकों की संख्या 500 के पार

बेंगलुरु, दस जुलाई कर्नाटक में शुक्रवार को कोविड-19 के सर्वाधिक 2,313 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 33,418 हो गयी है, जबकि राज्य में संक्रमण के कारण 57 और मौत होने से मृतकों की संख्या 543 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

दिन भर में रिकॉर्ड 1,003 मरीजों को ठीक होने के बाद छुट्टी दी गई।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन के दौरान खुले रहेंगे सभी धार्मिक स्थल: 10 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

शुक्रवार को सामने आए 2,313 नये मामलों में से 1,447 मामले अकेले बेंगलूरु शहर से हैं। ये एक दिन में आये सर्वाधिक मामले हैं। नौ जुलाई को राज्य में 2,228 नये मामले सामने आये थे।

स्वास्थ्य विभाग ने अपने बुलेटिन में कहा कि 10 जुलाई की शाम तक, राज्य में कोविड-19 के कुल 33,418 मामलों की पुष्टि की गई है, जिसमें 543 मौतें शामिल हैं, जबकि 13,836 लोग ठीक हो चुके हैं।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में कोरोना का टूटा रिकॉर्ड, एक दिन में मिले सबसे जादा 7862 मरीज, 226 संक्रमितों ने तोड़ा दम.

बुलेटिन में कहा गया कि अब 19,035 इलाजरत मरीजों में से 18,563 मरीज विभिन्न अस्पतालों में पृथक वार्ड में हैं और उनकी हालत स्थिर है, जबकि 472 मरीज आईसीयू में हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2020 10:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).