एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कर्नाटक में एक दिन में सर्वाधिक 5,536 नए मामले, मृतकों की संख्या दो हजार के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की संख्या मंगलवार को दो हजार के पार चली गयी । वहीं राज्य में एक दिन में सर्वाधिक 5,536 नए मामले आए हैं।

देश की खबरें | कर्नाटक में एक दिन में सर्वाधिक 5,536 नए मामले, मृतकों की संख्या दो हजार के पार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरू, 28 जुलाई कर्नाटक में कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की संख्या मंगलवार को दो हजार के पार चली गयी । वहीं राज्य में एक दिन में सर्वाधिक 5,536 नए मामले आए हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में कुल मामले 1,07,001 हो गए हैं।

यह भी पढ़े | भारत सरकार से भी अमीर रहे निजाम की आखिरी संतान साहबजादी बशीरुन्निसां बेगम का हैदराबाद में निधन.

विभाग के मुताबिक, दिन में 2819 मरीजों को संक्रमण से ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी।

वहीं 102 लोगों ने बीमारी के कारण दम तोड़ दिया है, जिसके बाद मृतक संख्या 2,055 पहुंच गई है।

यह भी पढ़े | कोरोना के पश्चिम बंगाल में 2134 नए मामले पाए गए: 28 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

नए मामलों में बेंगलुरू शहरी जिले से 1898 मरीज शामिल हैं।

यह लगातार पांचवां दिन है जब राज्य में पांच हजार से ज्यादा लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है।

स्वास्थ्य विभाग ने बुलेटिन में कहा कि मंगलवार शाम तक कुल 40,504 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है।

इसमें कहा गया है कि 63,822 मरीज अलग अलग अस्पतालों में पृथक वार्ड में भर्ती हैं जबकि 612 मरीज आईसीयू में हैं।

मृत्यु दर 1.92 फीसदी है जबकि ठीक होने की दर 37.85 प्रतिशत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2020 10:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).