Prajwal Case: क्या सेक्स वीडियो कांड में फंसे प्रज्वल रेवन्ना का राजनयिक पासपोर्ट होगा रद्द? कर्नाटक सरकार ने केंद्र को लिखा पत्र
कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार ने यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे हासन के सांसद प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर उनका राजनयिक पासपोर्ट रद्द करने के लिए विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा है.
बेंगलुरु, 21 मई : कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार ने यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे हासन के सांसद प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर उनका राजनयिक पासपोर्ट रद्द करने के लिए विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा है. जनता दल (सेक्युलर) के संरक्षक और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते 33 वर्षीय प्रज्वल पर कई महिलाओं के यौन शोषण का आरोप है. प्रज्वल हासन में हुए मतदान के एक दिन बाद 27 अप्रैल को जर्मनी के लिए रवाना हो गए थे और अभी तक वापस नहीं लौटे हैं.
परमेश्वर ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री पहले ही प्रधानमंत्री को पत्र लिख चुके हैं, लेकिन कानून के मुताबिक विभाग (गृह) द्वारा भी पत्र लिखा गया है. जारी वारंट के आधार पर एक पत्र लिखा गया है, जिसमें कहा गया है कि राजनयिक पासपोर्ट रद्द किया जाना चाहिए.’’ राज्य के गृह मंत्री ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अगर पासपोर्ट रद्द हो गया, तो प्रज्वल के लिए विदेश में रहना असंभव हो जाएगा और उन्हें वापस आना होगा. यह भी पढ़ें : जहां जाते हैं राहुल गांधी, वहां कांग्रेस को मिलते हैं कम वोट: रामदास आठवले
उन्होंने कहा, ‘‘हमने विदेश मंत्रालय को लिखा है, क्योंकि पासपोर्ट से जुड़े मामले उसके अधीन आते हैं.’’ एक विशेष एमपी/एमएलए अदालत ने सांसद के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा दायर एक आवेदन के बाद शनिवार को प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया.
(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2024 04:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

