देश की खबरें | कर्नाटक: वन विभाग ने मानव-हाथी संघर्ष को कम करने के लिए ‘रेडियो कॉलर’ विकसित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के पर्यावरण मंत्री ईश्वर खांडरे ने वन विभाग द्वारा तैयार केपी ट्रैकर की बुधवार को शुरुआत की। यह ट्रैकर एक स्वदेशी जीएसएम आधारित ‘रेडियो कॉलर’ है, जिसे हाथियों पर लगाया जाएगा।

बेंगलुरु, पांच फरवरी कर्नाटक के पर्यावरण मंत्री ईश्वर खांडरे ने वन विभाग द्वारा तैयार केपी ट्रैकर की बुधवार को शुरुआत की। यह ट्रैकर एक स्वदेशी जीएसएम आधारित ‘रेडियो कॉलर’ है, जिसे हाथियों पर लगाया जाएगा।

वन विभाग ने इस ट्रैकर को इन्फिक्शन लैब्स प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से हाथियों की निगरानी के लिए विकसित किया है ताकि मानव-हाथी संघर्ष को प्रभावी ढंग से कम किया जा सके।

कर्नाटक में निर्मित लागत प्रभावी ये ‘रेडियो कॉलर’ तत्काल प्रयोग के लिए आसानी से उपलब्ध है।

अधिकारियों ने बताया कि इन्हें पर्यावरण अनुकूल चीजों का उपयोग कर बनाया गया है ताकि पारिस्थितिकी तंत्र पर कम प्रभाव पड़े।

मंत्री ने कोडागु, चिक्कमगलुरु और हासन के रिहायशी इलाकों में हाथियों के घूमने की घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि स्थानीय लोगों को अब हाथियों की गतिविधियों के बारे में जानकारी हथनियों पर लगाए गए ‘रेडियो कॉलर’ के माध्यम से दी जाएगी।

हथनियां आमतौर पर झुंड का नेतृत्व करती हैं।

उन्होंने कहा कि इस पहल से हाथियों के आतंक को रोकने में मदद मिलने की उम्मीद है।

ये ‘रेडियो कॉलर’ अब बांदीपुर और नागरहोल टाइगर रिजर्व के अधिकारियों को सौंप दिए गए हैं।

खांडरे के अनुसार, कर्नाटक में हाथियों की संख्या 6,395 है, जो देश में सबसे अधिक है। चूंकि हाथियों की बढ़ती आबादी के अनुपात में वन क्षेत्र का विस्तार नहीं हो रहा है, इसलिए मानव-हाथी संघर्ष की घटनाएं बढ़ रही हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार हाथियों पर ‘रेडियो कॉलर’ लगाकर स्थानीय लोगों को समय पर सूचना देने के लिए काम कर रही है, जिससे मानव और हाथी दोनों की जान सुरक्षित रहेगी।

मंत्री ने कहा, “अब तक ये ‘रेडियो कॉलर’ दक्षिण अफ्रीका स्थित संगठन अफ्रीका वाइल्डलाइफ ट्रैकिंग (एडब्ल्यूटी) और जर्मनी स्थित संगठन वेक्टरोनिक से आयात किए जाते थे। ये कॉलर आसानी से उपलब्ध नहीं थे और प्रत्येक की कीमत 6.5 लाख रुपये थी लेकिन अब घरेलू स्तर पर विकसित रेडियो कॉलर की कीमत सिर्फ 1.80 लाख रुपये है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज