Karnataka Election 2023: भाजपा अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित एक भी सीट जीत पाने में नाकाम रही

राज्य विधानसभा चुनाव के नतीजे शनिवार को घोषित किये गये. भाजपा 224 सदस्यीय विधानसभा में 66 सीट पर ही जीत हासिल कर सकी, जबकि 2018 के चुनाव में पार्टी को 104 सीट पर जीत मिली थी. राज्य में एससी/एसटी समुदाय के लिए आरक्षण बढ़ाने के निवर्तमान मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के फैसले के बावजूद आरक्षित सीट पर भाजपा का प्रदर्शन खराब रहा.

BJP (Photo Credits: Twitter)

नयी दिल्ली: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में हार का सामना करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित एक भी सीट जीत पाने में नाकाम रही. इसके अलावा, पार्टी को अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित 36 में से 24 सीट पर भी हार का सामना करना पड़ा. कर्नाटक में कुल 51 आरक्षित सीट है, जिनमें से 36 सीट अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए और 15 सीट अनुसूचित जनजाति समुदाय के उम्मीदवारों के लिए है.

राज्य विधानसभा चुनाव के नतीजे शनिवार को घोषित किये गये. भाजपा 224 सदस्यीय विधानसभा में 66 सीट पर ही जीत हासिल कर सकी, जबकि 2018 के चुनाव में पार्टी को 104 सीट पर जीत मिली थी. राज्य में एससी/एसटी समुदाय के लिए आरक्षण बढ़ाने के निवर्तमान मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के फैसले के बावजूद आरक्षित सीट पर भाजपा का प्रदर्शन खराब रहा. Karnataka: कर्नाटक का अगला CM कौन? सिद्धारमैया या डीके शिवकुमार, कांग्रेस विधायक दल की बैठक में आज हो सकता है फैसला

राज्य विधानसभा के लिए हुए चुनाव में 135 सीट पर जीत हासिल करने वाली कांग्रेस को एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए आरक्षित सीट में ज्यादातर पर जीत मिली. कांग्रेस ने अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित 36 सीट में से 21 पर जीत दर्ज की, जबकि भाजपा उम्मीदवार 12 सीट पर विजयी घोषित किये गये. चुनाव में उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं करने वाले जनता दल (सेक्युलर) को एससी समुदाय के लिए आरक्षित महज तीन सीट पर जीत मिली.

कांग्रेस उम्मीदवारों ने एससी समुदाय के लिए आरक्षित कुडची, मुधोल, नागथन,चित्तापुर, कनकगिरी, हुबली-धारवाड़-पूर्व, हावेरी, मायकोंडा, मुडिगेरे,कोरातागेरे, पावगडा, कोलार स्वर्ण क्षेत्र, बांगरापेट, पुलकेशीनगर, अनेकल, देवनहल्ली, नीलमंगला, मलावल्ली, नंजनगड, टी नरसीपुर और कोलेगल सीट पर जीत दर्ज की.

भाजपा ने अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित रायबाग, चिंचोली, गुलबर्ग ग्रामीण, औराद, लिंगसुगुर, शिराहट्टी, हदागल्ली, होललकेरे, सी वी रमण नगर, महादेवपुरा, सकलेशपुर और सुलिया सीट पर जीत दर्ज की. जद(एस) को हागरीबोमनहल्ली, शिमोगा ग्रामीण और मुलबगल सीट पर जीत मिली.

कांग्रेस ने एसटी के लिए आरक्षित 15 सीट में से 14 पर जीत हासिल की, जबकि जद(एस) को देवदुर्ग (एससी) सीट पर जीत मिली. कांग्रेस उम्मीदवारों ने एसटी के लिए आरक्षित यमकानमर्डी, शोरापुर, रायचूर ग्रामीण, मानवी, काम्पली, शिरुगुप्पा, बेलारी, सांदपुर, कुडलिगी, मोलकलमुरु, चल्लाकेरे, जगलुर, हेग्गडदेवनकोट और मास्की सीट पर जीत दर्ज की. उल्लेखनीय है कि 2018 के विधानसभा चुनाव में, 51 आरक्षित सीट में से 22 पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट