एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | अग्रवाल के दोहरे शतक से कर्नाटक का पलड़ा सौराष्ट्र पर भारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कप्तान मयंक अग्रवाल के दोहरे शतक की मदद से कर्नाटक ने रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को पहली पारी में 407 रन बनाकर सौराष्ट्र को दबाव में ला दिया ।

खेल की खबरें | अग्रवाल के दोहरे शतक से कर्नाटक का पलड़ा सौराष्ट्र पर भारी

बेंगलुरू, नौ फरवरी कप्तान मयंक अग्रवाल के दोहरे शतक की मदद से कर्नाटक ने रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को पहली पारी में 407 रन बनाकर सौराष्ट्र को दबाव में ला दिया ।

अपने कल के स्कोर 110 रन से आगे खेलते हुए अग्रवाल ने दूसरे दिन 429 गेंद में 249 रन बनाये । उन्होंने अपनी पारी में 28 चौके और छह छक्के जड़े ।

कर्नाटक ने कल के स्कोर पांच विकेट पर 229 रन से आगे खेलते हुए 46 . 3 ओवर में 178 रन जोड़े ।

विकेटकीपर श्रीनिवास शरत 66 रन बनाकर चेतन सकारिया की गेंद पर पगबाधा आउट हुए । कृष्णप्पा गौतम और विजय कुमार विशाख ज्यादा देर टिक नहीं सके । विद्वत कावेरप्पा ने 15 रन बनाये ।

सौराष्ट्र के लिये सकारिया और कुशांग पटेल ने तीन तीन विकेट लिये ।

जवाब में सौराष्ट्र ने दो विकेट पर 76 रन बनाये थे । वह अभी भी कर्नाटक से 331 रन पीछे है जबकि तीन दिन का खेल बाकी है ।

विकेटकीपर हार्विक देसाई और शेल्डन जैकसन 27 . 27 रन बनाकर खेल रहे थे ।

स्नेल पटेल और विश्वराज जडेजा अपना विकेट कावेरप्पा को गंवा बैठे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2023 05:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).