देश की खबरें | कर्नाटक मादक पदार्थ मामला: सीसीबी ने रिक्की राय के ठिकानों पर की छापेमारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मादक पदार्थ मामलों की जांच कर रही केन्द्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) ने मंगलवार को रिक्की राय के ठिकानों और राज्य के अन्य स्थानों पर छापेमारी की।
बेंगलुरू, छह अक्टूबर मादक पदार्थ मामलों की जांच कर रही केन्द्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) ने मंगलवार को रिक्की राय के ठिकानों और राज्य के अन्य स्थानों पर छापेमारी की।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि रिक्की राय ‘अंडरवर्ल्ड डॉन’ रहे मुथप्पा राय का बेटा है। मुथप्पा की इस साल मई में मस्तिष्क के कैंसर की वजह से मौत हो गई थी।
सीसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को संदेह था कि इस मामले में कुछ आरोपी राय के आवास और फॉर्महाउस पर छुपे हुए हैं, इसलिए छापा मारा गया।
उन्होंने बताया कि राय को सीसीबी कार्यलय बुलाया गया और कुछ घंटे की पूछताछ के बाद उसे जाने दिया गया।
यह भी पढ़े | कोरोना के पुडुचेरी में 407 नए केस, 3 की मौत: 6 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
पुलिस सूत्रों के अनुसार राय के रामनगर जिले के बिदादी स्थित फार्महाउस और सदाशिवनगर में एक फ्लैट पर छापा मारा गया।
मामला कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी, संजना गलरानी, रेव पार्टी कराने वाले वीरेन खन्ना और भवन निर्माण से जुड़े कारोबारी राहुल थोंस सहित बड़े लोगों के कथित मादक पदार्थ के सेवन से जुड़ा है।
इस मामले के कुछ प्रमुख आरोपियों में से एक पूर्व मंत्री दिवंगत जीवाराज अल्वा का बेटा आदित्य अल्वा फरार है।
स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने मादक द्रव्यों के साथ पिछले महीने बेंगलुरू में केरल निवासी तीन लोगों को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद सीसीबी ने जांच आरंभ की। ये लोग कन्नड़ फिल्म अभिनेताओं एवं गायकों को इन मादक द्रव्यों की कथित रूप से आपूर्ति कर रहे थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)