एजेंसी न्यूज

कर्नाटक के मुख्यमंत्री उन सीमावर्ती जिलों का दौरा करेंगे जहां कोविड के मामले अधिक हैं

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सोमवार को कहा कि उन्होंने राज्य के उन सभी सीमावर्ती जिलों का दौरा करने का फैसला किया है जहां कोविड-19 के मामले अधिक हैं और आने वाले दिनों में वहां की स्थिति की समीक्षा भी करेंगे।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री उन सीमावर्ती जिलों का दौरा करेंगे जहां कोविड के मामले अधिक हैं

बेंगलुरु, नौ अगस्त कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सोमवार को कहा कि उन्होंने राज्य के उन सभी सीमावर्ती जिलों का दौरा करने का फैसला किया है जहां कोविड-19 के मामले अधिक हैं और आने वाले दिनों में वहां की स्थिति की समीक्षा भी करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं आज मैसूरु जिले की यात्रा करूंगा। मैं वहां की कोविड स्थिति पर अधिकारियों के साथ चर्चा करूंगा। इसी तरह मैंने उन सभी सीमावर्ती जिलों का दौरा करने का फैसला किया है, जहां कोविड के मामले ज्यादा हैं।”

अपने मैसूर दौरे से पहले पत्रकारों से बोम्मई ने कहा कि वह चामुंडेश्वरी मंदिर और क्षेत्र में लिंगायत समुदाय का प्रमुख मठ माने जाने वाले सुत्तूर मठ का भी दौरा करेंगे।

पड़ोसी राज्य केरल और महाराष्ट्र से वायरस के प्रसार से चिंतित कर्नाटक सरकार ने दोनों राज्यों की सीमा से लगने वाले सभी जिलों में सप्ताहांत पर कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है।

महाराष्ट्र की सीमा से लगने वाले बेलगावी, बीदर, विजयपुरा और कलबुर्गी में सप्ताहांत में कर्फ्यू लगाया जा रहा है। वहीं केरल की सीमा से सटे दक्षिण कन्नड़, कोडागु, मैसूरु और चामराजनगर हैं जहां सप्ताहांत में कर्फ्यू लगाया जा रहा है।

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 11, 2021 06:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).