देश की खबरें | कर्नाटक : पुत्तूर में छात्रा के गर्भवती होने का मामला, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण कन्नड़ जिले के पुत्तूर में एक कॉलेज छात्रा के कथित यौन शोषण के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि यौन शोषण के बाद छात्रा गर्भवती हो गई।
मंगलुरु (कर्नाटक), आठ जुलाई दक्षिण कन्नड़ जिले के पुत्तूर में एक कॉलेज छात्रा के कथित यौन शोषण के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि यौन शोषण के बाद छात्रा गर्भवती हो गई।
पुलिस ने बताया कि मामले के मुख्य आरोपी कृष्णा जे राव (21) को चार जुलाई को मैसूरु जिले के टी. नरसीपुरा से गिरफ्तार किया गया और जांच के लिए मंगलुरु लाया गया।
दक्षिण कन्नड़ महिला थाने से संबद्ध पुलिस ने बताया कि आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
यह मामला तब सामने आया जब मंगलुरु में पढ़ रही 21 वर्षीय छात्रा ने एक निजी अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। इस घटना के बाद पुत्तूर क्षेत्र में तनाव फैल गया और स्थानीय लोगों, सामाजिक संगठनों और नेताओं ने रोष प्रकट किया।
छात्रा ने बप्पालीगे निवासी कृष्ण जे राव के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।
पुलिस के अनुसार 24 जून को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(1) (दुष्कर्म) और 69 (धोखे से यौन संबंध बनाना) के तहत मामला दर्ज होने के बाद से राव फरार है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2025 12:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

