देश की खबरें | कर्नाटक: जल बंटवारे पर विवाद को लेकर केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री से मुलाकात करेंगे बोम्मई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मेकेदातु में कावेरी नदी पर प्रस्तावित बांध परियोजना समेत पड़ोसी राज्यों के साथ जल बंटवारे को लेकर विवाद पर मंगलवार को कहा कि वह 26 अगस्त को नयी दिल्ली में केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात कर इन मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

बेंगलुरू, 24 अगस्त कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मेकेदातु में कावेरी नदी पर प्रस्तावित बांध परियोजना समेत पड़ोसी राज्यों के साथ जल बंटवारे को लेकर विवाद पर मंगलवार को कहा कि वह 26 अगस्त को नयी दिल्ली में केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात कर इन मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

बोम्मई ने कहा कि वह पड़ोसी राज्यों के साथ जल बंटवारे को लेकर विवादों से निपटने के लिए रणनीति बनाने के मद्देनजर राज्य के महाधिवक्ता प्रभुलिंग नवादगी की अध्यक्षता वाली वरिष्ठ वकीलों की एक समिति के साथ भी बैठक करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने शेखावत के अलावा केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से भी मुलाकात करने का समय मांगा है।

बोम्मई ने कहा कि वह संभवत: 25 अगस्त को दिल्ली जाएंगे और अगले दिन केन्द्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे।

अधिवक्ताओं के साथ अपनी बैठक पर मुख्यमंत्री ने ने कहा, "कर्नाटक का प्रतिनिधित्व करने वाले महाधिवक्ता और वरिष्ठ वकील बैठक में मौजूद रहेंगे। मैं मौजूदा जल विवादों से निपटने के तरीकों के बारे में जानकारी प्राप्त करने का प्रयास कर रहा हूं।"

कर्नाटक में मंत्रियों के खाली पदों को भरने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केन्द्रीय नेतृत्व के साथ चर्चा करने के सवाल पर बोम्मई ने कहा कि यदि उन्हें भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात करने का अवसर मिलेगा तो वह निश्चित रूप से इस मुद्दे पर उनके साथ चर्चा करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड