देश की खबरें | कर्नाटक : भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने का प्रयास किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए बुधवार को यहां मुख्यमंत्री के कार्यालय एवं आवास का घेराव करने का प्रयास किया लेकिन उन्हें रोक दिया गया और एहतियातन हिरासत में ले लिया गया।

बेंगलुरु, तीन जुलाई कर्नाटक में विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए बुधवार को यहां मुख्यमंत्री के कार्यालय एवं आवास का घेराव करने का प्रयास किया लेकिन उन्हें रोक दिया गया और एहतियातन हिरासत में ले लिया गया।

भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र, कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता आर अशोक, पूर्व मंत्री एस. सुनील कुमार, अरागा ज्ञानेंद्र, एस. सुरेश कुमार, सी एन अश्वथ नारायण तथा सी टी रवि समेत पार्टी नेताओं के साथ कई विधायक तथा बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता थे।

भारी पुलिस बल तैनात होने के कारण भाजपा कार्यकर्ता अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाए और उन्हें एहतियातन हिरासत में ले लिया गया।

पार्टी ने आरोप लगाया है कि मैसुरु शहरी विकास प्राधिकरण (एमयूडीए) में करीब 4,000 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ जिनमें से एक लाभार्थी मुख्यमंत्री सिद्दरमैया की पत्नी पार्वती है।

भाजपा ने यह भी आरोप लगाया कि 180 करोड़ रुपये के महर्षि वाल्मीकि अनुसूचित जनजाति विकास निगम घोटाले को छिपाने की कोशिश की गयी है जिसके कारण एक लेखा अधीक्षक पी. चंद्रशेखरन को आत्महत्या करनी पड़ी।

विजयेंद्र ने उन्हें एहतियातन हिरासत में लिए जाने से पहले पत्रकारों से कहा, ‘‘कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार जारी है। मुख्यमंत्री के गृह जिले मैसुरु में एमयूडीए घोटाला वाल्मीकि निगम में हुए घोटाले से कहीं बड़ा है।’’

अशोक ने मांग की कि सरकार को एमयूडीए घोटाले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपनी चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट