जरुरी जानकारी | कर्नाटक बैंक, सुंदरम होम फाइनेंस ने जमा पर ब्याज दरें बढ़ाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक बैंक ने दो करोड़ रुपये से कम की जमा पर ब्याज दर को बढ़ाकर सालाना 5.50 प्रतिशत कर दिया है। नई दर अगले महीने से प्रभावी होगी।

नयी दिल्ली, 29 जून कर्नाटक बैंक ने दो करोड़ रुपये से कम की जमा पर ब्याज दर को बढ़ाकर सालाना 5.50 प्रतिशत कर दिया है। नई दर अगले महीने से प्रभावी होगी।

इसके अलावा सुंदरम होम फाइनेंस ने भी जमा पर ब्याज दरों में वृद्धि की घोषणा की है।

कर्नाटक बैंक ने बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि एक से दो साल की जमा राशि तथा दो से पांच साल से अधिक अवधि वाली जमा पर ब्याज में 0.10 प्रतिशत की वृद्धि की गई है।

बैंक के अनुसार, एक से दो वर्ष की जमा राशि पर 5.35 प्रतिशत तथा दो से पांच वर्ष से अधिक की जमा राशि पर 5.50 प्रतिशत का सालाना ब्याज दिया जाएगा।

इसके अलावा सुंदरम होम फाइनेंस ने भी एक महीने के भीतर दूसरी बार जमा पर अपनी ब्याज दरों को बढ़ाया है।

सुंदरम होम फाइनेंस ने एक बयान में कहा, जमा राशि पर नयी ब्याज दरें एक जुलाई से लागू होंगी।

कंपनी के अनुसार, चार और पांच साल की जमा राशि पर वरिष्ठ नागरिकों के साथ-साथ न्यासों को भी 7.50 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा। यह पहले 6.55 प्रतिशत था। वरिष्ठ नागरिकों के अलावा अन्य व्यक्तियों को सात प्रतिशत की दर ब्याज मिलेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Deepika Padukone To Shoot ‘Intense Action Sequence’: दूसरी प्रेग्नेंसी में भी नहीं थमी दीपिका पादुकोण की रफ्तार, ‘राका’ में करेंगी हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर

एस जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का किया स्वागत, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत से मजबूत होगी साझेदारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड