देश की खबरें | कर्नाटक : सरकारी अस्पताल में नवजात शिशु को चुराने का प्रयास विफल, एक संदिग्ध हिरासत में
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रायचूर के सरकारी अस्पताल से एक नवजात शिशु को कथित तौर पर चुराने के प्रयास को सतर्क परिचारकों और आगंतुकों ने विफल कर दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
रायचूर (कर्नाटक), 10 जुलाई रायचूर के सरकारी अस्पताल से एक नवजात शिशु को कथित तौर पर चुराने के प्रयास को सतर्क परिचारकों और आगंतुकों ने विफल कर दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि कुछ व्यक्तियों का समूह बुधवार तड़के रायचूर आयुर्विज्ञान संस्थान (आरआईएमएस) में घुस गया और इस तथ्य का फायदा उठाते हुए चौथी मंजिल पर स्थित प्रसूति वार्ड को निशाना बनाया कि अधिकांश परिचारिकाएं सो रही थीं। उन्होंने बताया कि अस्पताल में घुसे व्यक्ति कथित तौर पर साड़ी पहने हुए थे।
पुलिस ने बताया कि एक संदिग्ध ने नवजात शिशु को चुराने की कोशिश की, लेकिन आस-पास मौजूद लोगों को शक हुआ और उन्होंने हस्तक्षेप किया। उन्होंने बताया कि महिला के वेश में आए इस व्यक्ति को हाथापाई के बाद पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया।
पुलिस ने बताया कि नवजात को चुराने की कोशिश करने वाले समूह में दो अन्य लोग भी शामिल बताए जा रहे हैं, लेकिन वे मौके से भाग गये।
उन्होंने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों ने होमगार्ड कर्मियों की अनुपस्थिति पर चिंता व्यक्त की, जो घटना के समय ड्यूटी पर नहीं थे।
पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2025 03:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

