बेलगावी, 27 दिसंबर कर्नाटक विधानसभा में मंगलवार को विशेष निवेश क्षेत्र विधेयक पारित हो गया। इसका उद्देश्य राज्य में निवेश को बढ़ावा देना और उद्योगों की स्थापना में मदद करना है।
राज्य सरकार ने कहा कि विधेयक का उद्देश्य कर्नाटक में बड़े या अति वृहत आकार के निवेश क्षेत्रों और औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना, संचालन, विनियमन तथा प्रबंधन करना है।
एक सरकारी बयान में कहा गया है कि यह विधेयक विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा, उम्दा नागरिक सुविधाओं, उत्कृष्टता केंद्रों और सक्रिय नीति ढांचे के साथ आर्थिक गतिविधियों को सक्षम बनाएगा और एक संगठनात्मक संरचना स्थापित करेगा।
सरकार एक मौजूदा या प्रस्तावित निवेश क्षेत्र को एक विशेष क्षेत्र घोषित कर सकती है और इसका भौगोलिक क्षेत्र निर्धारित कर सकती है।
यह विशेष निवेश क्षेत्र (एसआईआर) स्थानीय प्राधिकरण के अधिकार क्षेत्र से बाहर होगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY