देश की खबरें | कर्नाटक और पंजाब मंत्रिमंडल ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक मंत्रिमंडल ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए बृहस्पतिवार को एक प्रस्ताव पारित किया।

चामराजनगर/चंडीगढ़, 24 अप्रैल कर्नाटक मंत्रिमंडल ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए बृहस्पतिवार को एक प्रस्ताव पारित किया।

कर्नाटक मंत्रिमंडल ने केंद्रीय गृह मंत्रालय और खुफिया एजेंसियों पर इस आतंकी हमले को रोकने में ‘‘विफल’’ रहने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री सिद्धरमैया की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इन खामियों की जांच की भी मांग की गई।

मंत्रिमंडल के प्रस्ताव में कहा गया, ‘‘हमारी सरकार पहलगाम में निर्दोष नागरिकों पर हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करती है। हम कर्नाटक के लोगों की ओर से मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं।’’

इस बीच, पंजाब मंत्रिमंडल ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को आज श्रद्धांजलि दी और कहा कि इस घटना ने हर नागरिक की ‘‘अंतरात्मा को चोट पहुंचाई है।’’

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने हमले के पीड़ितों के सम्मान में कुछ क्षणों का मौन रखा।

इसने मंगलवार को हुए हमले की निंदा की और इसे ‘‘बर्बर और अमानवीय कृत्य’’ बताया।

मंत्रिमंडल ने कहा, ‘‘इस हमले ने हर देशवासी की अंतरात्मा को चोट पहुंचाई है, जो हमले में निर्दोष लोगों के मारे जाने से दुखी हैं।’’

पहलगाम के बैसरन में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें से अधिकतर पर्यटक थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू