देश की खबरें | कर्नाटक : दो बच्चों और भतीजे को नदी में फेंककर व्यक्ति ने खुद भी लगायी छलांग
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के मुंदरगी तालुक के कोरलाहल्ली के निकट 40 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने दो बच्चों और एक भतीजे को तुंगभद्रा नदी में फेंक दिया और फिर खुद भी नदी में छलांग लगा दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
गडग (कर्नाटक), छह नवंबर जिले के मुंदरगी तालुक के कोरलाहल्ली के निकट 40 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने दो बच्चों और एक भतीजे को तुंगभद्रा नदी में फेंक दिया और फिर खुद भी नदी में छलांग लगा दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस को संदेह है कि मंगलवार रात को मंजप्पा अराकेरी और उसकी पत्नी के बीच हुए झगड़े के कारण उसने यह कदम उठाया है।
उसने बताया कि अराकेरी, उसकी बेटी धन्या (छह),बेटा पवन (चार) और भतीजे वेदांत (तीन) के शवों की तलाश के लिए तलाशी अभियान जारी है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ से पता चला है कि अराकेरी को शराब पीने की लत थी और अक्सर छोटी-छोटी बातों पर उसका पत्नी के साथ झगड़ा होता था।
उन्होंने बताया कि पत्नी से झगड़े के बाद वह कथित तौर पर बच्चों के साथ नदी पर बने कोरलाहल्ली पुल पर गया और बच्चों को नदी में फेंककर स्वयं भी पानी में कूद गया।
उन्होंने कहा, ‘‘नदी से उनके शव बरामद करने के लिए तलाशी अभियान जारी है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 06, 2024 06:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

