देश की खबरें | कर्नाटक: ‘व्हाट्सएप ग्रुप’ में भड़काऊ संदेश भेजने के मामले में एक व्यक्ति हिरासत में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मंगलुरु शहर में ‘मंगलुरु मुस्लिम युवासेना’ नाम के एक व्हाट्सएप ग्रुप में भड़काऊ संदेश भेजने के आरोप में एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मंगलुरु, 10 मई कर्नाटक के मंगलुरु शहर में ‘मंगलुरु मुस्लिम युवासेना’ नाम के एक व्हाट्सएप ग्रुप में भड़काऊ संदेश भेजने के आरोप में एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई सुहास शेट्टी हत्याकांड के बाद सोशल मीडिया पर फैल रही भड़काऊ और नफरत भरी सामग्री पर निरंतर निगरानी और सख्ती का हिस्सा है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर हत्याकांड के संबंध में उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 353(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान दक्षिण कन्नड़ जिले के विटला निवासी मोहम्मद अनस के रूप में हुई है और फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।

इससे पहले पुलिस ने विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ता सुहास शेट्टी की हत्या और उससे जुड़े सांप्रदायिक तनाव के बाद सोशल मीडिया पर भड़काऊ व सांप्रदायिक नफरत फैलाने वाली सामग्री पर नकेल कसते हुए शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई हुए ‘बियरी रायल नवाब’ नाम के एक इंस्टाग्राम पेज को निष्क्रिय कर दिया था।

पुलिस के मुताबिक, इस पेज पर कथित तौर पर आपत्तिजनक और दो समुदायों के बीच वैमनस्य बढ़ाने वाले पोस्ट किए जा रहे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Bad Weather: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के बीच खराब वेदर के चलते Air india और Indigo ने जारी की एडवाइजरी; यात्रियों को दी ये सलाह

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड