एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कर्नाटक: सांप्रदायिक नफरत एवं झूठ फैलाने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में पुलिस ने विभिन्न व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिए एक व्यवसायी के खिलाफ गलत अफवाह फैलाने और सांप्रदायिक नफरत पैदा करने की कोशिश करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | कर्नाटक: सांप्रदायिक नफरत एवं झूठ फैलाने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

मंगलुरु (कर्नाटक), 15 जुलाई कर्नाटक में पुलिस ने विभिन्न व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिए एक व्यवसायी के खिलाफ गलत अफवाह फैलाने और सांप्रदायिक नफरत पैदा करने की कोशिश करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि होन्नाकट्टे कुलाई निवासी व्यवसायी राजेश ने पुलिस में इस सिलसिले में शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत के अनुसार, कुछ अज्ञात बदमाशों ने विभिन्न व्हाट्सऐप ग्रुप में शिकायतकर्ता के खिलाफ झूठे एवं भड़काऊ संदेश भेजकर हिंदू समुदाय में उसके खिलाफ सांप्रदायिक नफरत भड़काने की कोशिश की।

पुलिस ने मामले में दर्ज कराई गई शिकायत के हवाले के बताया कि राजेश के खिलाफ फैलाए गए झूठे आरोपों में दावा किया गया था कि राजेश ने 20 से अधिक युवतियों का धर्म परिवर्तन कराया और वह अश्लील फिल्मों की सीडी बेचते हुए भी पकड़ा गया था।

पुलिस ने बताया कि इन आरोपों के आधार पर सुरथकल पुलिस थाने में रविवार को भारतीय न्याय संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

सुरथकल पुलिस ने मामले की प्रारंभिक जांच के बाद आरोपी राम प्रसाद उर्फ पोचा (42) को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूल कर लिया है और उसे मंगलवार को मंगलुरु की अदालत में पेश किया गया जिसने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

इस मामले का एक अन्य आरोपी लोकेश कोडिकेरे पहले से ही एक अन्य अपराध में पुलिस की गिरफ्त में है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2025 11:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).