Karnataka: कोविड-19 वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद भी मेडिकल कॉलेज के 66 छात्र पाए गए कोरोना पॉजिटिव
कर्नाटक के धारवाड़ में एसडीएम चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय एवं अस्पताल में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे 66 छात्रों के कोरोना वायरस संक्रमित पाए जाने के बाद दो छात्रावासों को सील कर दिया गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.
धारवाड़, 25 नवंबर: कर्नाटक (Karnataka) के धारवाड़ में एसडीएम चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय एवं अस्पताल में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे 66 छात्रों के कोरोना वायरस संक्रमित पाए जाने के बाद दो छात्रावासों को सील कर दिया गया है. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. राहुल गांधी की मांग, कोविड मृतकों के सही आंकड़े बताए जायें सरकार
मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले कुल 400 छात्रों में से लगभग 300 छात्रों की अब तक कोविड जांच हो चुकी है. अधिकारियों के अनुसार, हो सकता है कि लगभग एक सप्ताह पहले हुए छात्रों के एक कार्यक्रम के दौरान संक्रमण फैला हो.धारवाड़ के उपायुक्त नितेश पाटिल ने कहा, ''अब तक 66 छात्र संक्रमित हो चुके हैं.
300 छात्रों की जांच की जा चुकी है और शेष 100 की भी जांच की जा रही है. शाम तक उनके परिणाम आने की भी संभावना है. साथ ही, लगभग 3,000 कर्मचारियों की भी जांच की जाएगी. संक्रमित पाए गए लोगों को पृथक-वास में रख कर उनका इलाज किया जाएगा. पाटिल ने अधिकारियों के साथ परिसर का दौरा करने के बाद पत्रकारों से को बताया कि दो छात्रावासों को सील कर दिया गया है और वहां आवश्यक भोजन, दवाएं और अन्य आवश्यक चीजें उपलब्ध कराई जा रही हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 25, 2021 07:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

