देश की खबरें | कर्नाटक: बेंगलुरु में 33 साल की महिला से सामूहिक बलात्कार, तीन गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के बेंगलुरु के कोरमंगला में एक होटल में 33 वर्षीय महिला से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बेंगलुरु, 21 फरवरी कर्नाटक के बेंगलुरु के कोरमंगला में एक होटल में 33 वर्षीय महिला से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बुधवार और बृहस्पतिवार की दरमियानी रात को यह घटना हुई थी और इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता होटल के खानपान विभाग में काम करती है और कार्यक्रमों में भोजन परोसती है।

पुलिस ने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि वह ज्योति निवास कॉलेज जंक्शन पर इंतजार कर रही थी तभी 20 साल की उम्र के चार लोग उसके पास आए और उससे बातचीत करने लगे। इसके बाद उनके बीच दोस्ती हो गई और आरोपियों ने महिला को रात के भोजन के लिए एक होटल में बुलाया।

पुलिस के अनुसार, एक निजी होटल में रात के भोजन के बाद आरोपियों ने कथित तौर पर शादीशुदा महिला (पीड़िता) से यौन संबंध बनाने की कोशिश की और होटल की छत पर उससे सामूहिक बलात्कार किया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने उसे घटना के बारे में किसी को न बताने की धमकी दी और शुक्रवार सुबह करीब छह बजे उसे छोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि घर पहुंचने पर पीड़िता ने अपने पति को आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

अधिकारी ने बताया कि सभी आरोपी दूसरे राज्य के हैं और होटल में काम करते हैं।

संयुक्त आयुक्त (पूर्व) रमेश बनोठ ने कहा, ‘‘शिकायत के आधार पर हमने कोरमंगला पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 70 (सामूहिक बलात्कार) के तहत मामला दर्ज किया है और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चौथे आरोपी की भी पहचान हो गई है और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

भारत ने चीनी के निर्यात पर लगाई रोक: सितंबर 2026 तक निर्यात रहेगा 'प्रतिबंधित', घरेलू आपूर्ति और महंगाई को बताया कारण

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड