एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कर्नाटक: बैंक से 53 करोड़ रुपये की लूट मामले में 12 और लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विजयपुरा जिले में केनरा बैंक की मनागुली शाखा से 53.26 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के सोने और नकदी की कथित लूट के सिलसिले में 12 और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | कर्नाटक: बैंक से 53 करोड़ रुपये की लूट मामले में 12 और लोग गिरफ्तार

विजयपुरा (कर्नाटक), 11 जुलाई विजयपुरा जिले में केनरा बैंक की मनागुली शाखा से 53.26 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के सोने और नकदी की कथित लूट के सिलसिले में 12 और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

ये गिरफ्तारियां तीन आरोपियों से पूछताछ के बाद की गईं, जिन्हें पिछले महीने हिरासत में लिया गया था। इनमें पूर्व शाखा प्रबंधक विजयकुमार मिरियाला भी शामिल है।

विजयपुरा के पुलिस अधीक्षक लक्ष्मण निम्बार्गी ने बताया कि गिरफ्तारियों की कुल संख्या बढ़कर 15 हो गई है और पुलिस ने अब तक 39.26 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति बरामद की है, जिसमें 39 किलोग्राम पिघला हुआ सोना, 1.16 करोड़ रुपये नकद और पांच कारें शामिल हैं।

यह चोरी 25 मई को बसवनबागेवाड़ी तालुका स्थित बैंक की मनागुली शाखा में हुई, जहां मिरियाला पहले शाखा प्रबंधक के रूप में कार्यरत था। पहचान छिपाने के लिए, आरोपियों ने बैंक का सीसीटीवी नेटवर्क वीडियो रिकॉर्डर (एनवीआर) भी चुरा लिया।

निम्बार्गी के अनुसार, बैंक लॉकर से 53.26 करोड़ रुपये मूल्य का कीमती सामान लूट लिया गया, जिसमें सोने के आभूषण और 5.2 लाख रुपये नकद शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 39 किलो पिघला हुआ सोना और आभूषण बरामद किए। इसके अलावा 1.16 करोड़ रुपये नकद भी बरामद किए गए।

एसपी ने कहा, "पंद्रह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और 39.26 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति बरामद की गई है। शुरुआत में केनरा बैंक के अधिकारियों ने बताया कि 58.97 किलोग्राम (कुल वजन) सोने के आभूषण चोरी हो गए थे। बैंक अधिकारियों द्वारा सत्यापन करने पर शुद्ध वजन 40.7 किलोग्राम होने की पुष्टि हुई।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2025 09:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).