देश की खबरें | कार्बी आंगलोंग परिषद चुनाव: दोपहर तक 37 फीसदी से अधिक मतदान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में कार्बी आंगलोंग स्वायत्त परिषद (केएएसी) के लिए मतदान हो रहा है और बुधवार दोपहर तक 37 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकारों का इस्तेमाल किया।
गुवाहाटी, आठ जून असम में कार्बी आंगलोंग स्वायत्त परिषद (केएएसी) के लिए मतदान हो रहा है और बुधवार दोपहर तक 37 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकारों का इस्तेमाल किया।
असम राज्य चुनाव आयोग (एएसईसी) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
एएसईसी के अधिकारी ने पत्रकारों से कहा, ‘‘दोपहर तक के आंकड़ों के अनुसार कुल 7,03,298 मतदाताओं में से 37.38 प्रतिशत ने 26 प्रतिनिधियों को चुनने के लिए अपने मताधिकारों का प्रयोग किया।’’
यहां मतदान मतपत्रों के माध्यम से हो रहा है।
‘कार्बी आंगलोंग ऑटोनॉमस काउंसिल’ (केएएसी) चुनाव के मतों की गिनती 12 जून को होगी।
दो जिलों और एक उप प्रखंड में फैले निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाताओं की कुल संख्या 7,03,298 है, जिसमें 3,55,503 पुरुष, 3,47,790 महिलाएं और थर्ड जेंडर के पांच लोग शामिल हैं।
केएएसी मतदान के साथ ही बुधवार को बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद के बक्सा जिले में कोकलाबाड़ी निर्वाचन क्षेत्र के लिए भी उपचुनाव हो रहे हैं। अब तक कुल 32 प्रतिशत लोग मतदान कर चुके हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)