देश की खबरें | कपिल देव ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री से मुलाकात की, प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय के लिए समर्थन जताया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान कपिल देव ने सोमवार को यहां तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की और खेल विकास के लिए राज्य की पहल के लिए समर्थन जताया।
नयी दिल्ली, सात जुलाई पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान कपिल देव ने सोमवार को यहां तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की और खेल विकास के लिए राज्य की पहल के लिए समर्थन जताया।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, ‘‘दोनों ने राज्य में खेल शिक्षा और संबंधित बुनियादी ढांचे के विकास को बढ़ावा देने के लिए रास्ते तलाशे।’’
बैठक के दौरान रेड्डी ने इस पूर्व दिग्गज क्रिकेटर को ‘यंग इंडिया स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी’ स्थापित करने की अपनी सरकार की योजना के बारे में जानकारी दी और राज्य भर में खेल बुनियादी ढांचे और प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए व्यापक प्रयासों की रूपरेखा तैयार की।
मुख्यमंत्री ने दक्षिण कोरिया और अन्य देशों में खेल संस्थानों की अपनी हालिया यात्राओं के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय खेल विशेषज्ञों और अधिकारियों के साथ अपनी चर्चाओं की भी जानकारी साझा की।
बयान में कहा गया है कि कपिल ने राज्य के खेल पारिस्थितिकी तंत्र को बदलने में तेलंगाना सरकार के साथ साझेदारी करने में रुचि व्यक्त की।
कपिल ने रेड्डी को प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय को सफल बनाने और खेल प्रतिभाओं को पोषित करने की व्यापक पहल में योगदान देने के लिए अपने समर्थन का आश्वासन दिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2025 09:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

