एजेंसी न्यूज

कापसहेड़ा इमारत: 17 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि, कुल 58 लोग संक्रमित

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

कापसहेड़ा इमारत: 17 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि, कुल 58 लोग संक्रमित
जमात

नयी दिल्ली, तीन मई दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के कापसहेड़ा स्थित एक इमारत में 41 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि होने के एक दिन बाद रविवार को 17 और लोग संक्रमित पाए गए जिसके बाद कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ कर 58 हो गई।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

शनिवार को इमारत में रहने वाले 41 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।

अधिकारी ने बताया कि 18 अप्रैल को संकरी गली में स्थित एक इमारत से कोविड​​-19 संक्रमण का एक मामला सामने आया था।

बिल्डिंग को पहले ही सील कर दिया गया है।

दिशानिर्देशों के अनुसार किसी क्षेत्र में कम से कम तीन मामले आने पर उसे सील करना होता है।

पिछले महीने दक्षिण-पश्चिम जिला मजिस्ट्रेट राहुल सिंह के एक निजी सचिव के कोविड​​-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी जिसके बाद जिला मजिस्ट्रेट पृथकवास में चले गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2020 01:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).