देश की खबरें | कन्नड संगठनों ने संगोल्ली रायन्ना की प्रतिमा के अपमान के खिलाफ 31 दिसंबर को बुलाया बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कन्नड संगठनों ने महाराष्ट्र एकीकरण समिति के कथित कार्यकर्ताओं द्वारा बेलगावी में ‘‘स्वतंत्रता सेनानी’’ संगोल्ली रायन्ना की प्रतिमा को अपमानित करने की हालिया घटना के खिलाफ 31 दिसंबर को राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है।

बेंगलुरु, 22 दिसंबर कन्नड संगठनों ने महाराष्ट्र एकीकरण समिति के कथित कार्यकर्ताओं द्वारा बेलगावी में ‘‘स्वतंत्रता सेनानी’’ संगोल्ली रायन्ना की प्रतिमा को अपमानित करने की हालिया घटना के खिलाफ 31 दिसंबर को राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है।

कन्नड कार्यकर्ता वातल नागराज ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘31 दिसंबर को बंद रहेगा। यह बंद सुबह छह बजे से शुरू होगा और शाम छह बजे तक प्रभावी रहेगा।’’

उन्होंने कहा कि आवश्यक सेवाओं के अलावा दुकानें, कारोबारी प्रतिष्ठान और परिवहन सेवा कार्य नहीं करेंगी। नागराज ने कहा, ‘‘कन्नड भाषियों को इस बंद से अपनी एकता और ताकत दिखाना है।हमें करीब 25 संगठनों का समर्थन है लेकिन हम चाहते हैं कि और ऐसे संगठन सामने आएं और हमारे आंदोलन का समर्थन करें।’’

’उन्होंने कहा कि कन्नड संगठनों ने कुछ दिनों पहले बेलगावी में हुई घटना को गंभीरता से लिया है।

नागराज ने कहा, ‘‘यह साधारण बंद नहीं होगा। यह सांस, दिल और आत्मा की प्रतिध्वनि होगी। यह कांग्रेस, भाजपा और जद(एस) से ऊपर है। राजनीतिक मतभेदों के बावजूद सभी हमारे साथ हैं। कोई इस बंद को रोक नहीं सकता।’’

कन्नड कार्यकर्ता ने अन्य के साथ ‘महाराष्ट्र एकीकरण समिति’ पर उसकी कथित ‘भड़काऊ’ गतिविधियों के लिए प्रतिबंध लगाने की मांग की जो राज्य की शांति को भंग कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\